भारतीय नौसेना के दो युद्धपोतों आईएनएस मुंबई एवं आईएनएस आदित्य ने 05 मई 2017 को मिस्र के भूमध्यसागरीय बंदरगाह शहर अलेक्जेंड्रिया का दौरा किया.
भारतीय नौसेना के युद्धपोतों द्वारा मिस्र का यह दौरा भूमध्य सागर और अफ्रीका के पश्चिमी तट के लिए विदेशी संपर्क के तहत किया गया.
मुख्य बिंदु
• भारतीय नौसेनिक बेड़े के आगमन पर मिस्र की नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत की गयी.
• यह युद्धपोत मिस्र के साथ विभिन्न खेलों तथा सामाजिक गठबंधनों द्वारा संपर्क बनाये रखते हैं.
• भारत एवं मिस्र दोनों की देशों की सभ्यताएं विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताएं मानी जाती हैं.
• दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को सुदृढ़ किया है.
• दोनों देशों की सेनाओं के बीच उच्च स्तर के रक्षा संबंध मौजूद हैं.
अतएव यह कहना सही होगा कि भारतीय युद्धपोतों के मिस्र दौरे से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे. यह युद्धपोत मिस्र से 3 दिन के दौरे के पश्चात् 8 मई 2017 को भारत के लिए रवाना हुए.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation