साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 22 जनवरी से 28 जनवरी 2018 तक

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Jan 28, 2018, 17:00 IST
Weekly Current Affairs Quiz in Hindi
Weekly Current Affairs Quiz in Hindi

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में किस देश ने मनी लॉन्ड्रिंग के विरूद्ध विश्व के पहले सार्वजनिक रजिस्टर की घोषणा की है?

a.    नेपाल

b.    चीन

c.    ब्रिटेन

d.    रूस

 
2. सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में चीन को पछाड़ते हुए कौन सा देश दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन जाएगा?

a.    नेपाल

b.    भारत

c.    पाकिस्तान

d.    इराक

 
3. गणतंत्र दिवस 2018 समारोह के भाग के रूप में लाल किले पर 26 से 31 जनवरी तक आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम का क्या नाम है?
a.    गणतंत्र पर्व
b.    राष्ट्र पर्व
c.    गौरव पर्व
d.    भारत पर्व


4. हाल ही में किस देश ने फेक न्यूज़ के खिलाफ सुरक्षा ईकाई का गठन किया?
a.    फ्रांस
b.    जर्मनी
c.    ब्रिटेन
d.    रूस


5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा जीवन रक्षा पदक पुरस्कार-2017 के लिए चयनित 44 व्यक्तियों में से कितने लोगों को मरणोपरांत सर्वोतम जीवन रक्षा पदक दिया जायेगा?
a.    7
b.    8
c.    9
d.    10

 
6. स्विट्ज़रलैंड के दावोस में जारी की गयी ग्लोबल एन्वायर्नमेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स (ईपीआई) रिपोर्ट में भारत का स्थान क्या है?

a.    180

b.    177

c.    160

d.    115

 
7.  हाल ही में भारतीय रेलवे द्वारा सबसे तेज चलने वाली ट्रेन की घोषणा की गयी. इस ट्रेन का क्या नाम है?

a.    तीव्र रेल

b.    गतिज यान

c.    ट्रेन-18

d.    संपर्क रेल

 

8. हाल ही में किस भारतीय नौसेनिक पोत ने संपूर्ण पृथ्वी के अपने पहले परिक्रमा अभियान के दौरान फ़ॉकलैण्ड द्वीप में प्रवेश किया?

a.    आईएनएसवी तारिणि

b.    आईएनएसवी पारंगत

c.    आईएनएस झेलम

d.    आईएनएस शूरवीर

 
9. हाल ही में किस राज्य में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पोर्टल शुरू किया गया है?

a.    छतीसगढ़

b.    बिहार

c.    महाराष्ट्र

d.    हरियाणा

 

10. गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली?

a. मध्य प्रदेश

b. बिहार

c. झारखंड

d. पंजाब

 

उत्तर:

1.c. ब्रिटेन

विवरण -
ब्रिटेन के व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति विभाग ने दुनिया के पहले सार्वजनिक रजिस्टर की घोषणा की है जिसमें उन विदेशी कंपनियों के अंतिम मालिकों का विवरण प्रदान किया जाएगा जोकि देश में संपत्ति की खरीद फरोख्त करते हैं.

 
2.b. भारत

विवरण -
सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में चीन को पछाड़ते हुए भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

 

3 . d. भारत पर्व

विवरण:
केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस-2018 समारोह के एक भाग के रूप में दिल्ली स्थित लाल किले पर 26 से 31 जनवरी, 2018 तक भारत पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

 

4. c. ब्रिटेन

विवरण:
ब्रिटेन की सरकार ने फेक न्यूज़ की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए नयी ‘राष्ट्रीय सुरक्षा संवाद इकाई’ बनायी है.

 

5. a. 7

विवरण:
राष्ट्रपति ने 44 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार 2017 प्रदान किए जाने को मंजूरी दी है. इनमें से 7 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जायेंगे.

 

6. b. 177

विवरण:
ग्लोबल एन्वायर्नमेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स (ईपीआई) रिपोर्ट में भारत विश्व के कई देशों के मुकाबले निचले स्तर पर है. इस सूचकांक में कुल 180 देशों को शामिल किया गया जिसमें भारत 177वें स्थान पर है.

 

7 . c. ट्रेन-18

विवरण:
भारतीय रेलवे द्वारा जून 2018 में भारत की अब तक की सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन आरंभ किये जाने की घोषणा की गयी है. इस हाई स्पीड ट्रेन को ‘ट्रेन-18’ का नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यह 2018 में लॉन्च की जा रही है.

 

8. a. आईएनएसवी तारिणि

विवरण:
संपूर्ण पृथ्वी के अपने पहले परिक्रमा अभियान के दौरान आईएनएसवी तारिणि आज पोर्ट स्टैनली (फ़ॉकलैण्ड द्वीप) में प्रवेश कर गयी है. यह धरती की परिक्रमा करने का भारत का पहला ऐसा अभियान जिसमें चालक दल के सभी सदस्य महिलायें हैं.

 

9. d. हरियाणा

विवरण:
हरियाणा में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पोर्टल शुरू किया गया है. इससे एचआरपी मामलों की पहचान कर डिलीवरी के लिए सिविल अस्पतालों में रैफर करने में मदद मिलेगी. हरियाणा यह पोर्टल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.

 

10. a. मध्य प्रदेश

विवरण:
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश की नई राज्यपाल के रूप में शपथ ली.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News