जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस लॉन्च व्हीकल के चौथे चरण को जारी रखने के लिए मंजूरी प्रदान की है?
a. PSLV
b. GSLV
c. JKLS
d. KPLV
2. वह देश जिसने हाल ही में विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया?
a. भारत
b. फ्रांस
c. चीन
d. अमेरिका
3. चुनाव प्रचार के दौरान गलतबयानी के कारण चुनाव आयोग ने किस महिला केन्द्रीय मंत्री के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी थी?
a. निर्मला सीतारमण
b. सुषमा स्वराज
c. हेमामालिनी
d. मेनका गांधी
4. वैज्ञानिकों की एक टीम ने किस महासागर में लगभग 11 हज़ार मीटर की गहराई में एक ऐसे अनोखे बैक्टीरिया की खोज की है, जो तैलीय पदार्थों को अपना भोजन बनाता है?
a. हिन्द महासागर
b. काला सागर
c. आर्कटिक सागर
d. प्रशांत महासागर
5. हाल ही में किस सरकारी विभाग द्वारा प्रत्येक राज्य में स्थानीय स्तर पर तीन महीने के भीतर जैव विविधता संबंध में समितियां गठित करने के बारे में पर्यावरण और वन मंत्रालय को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है?
a. दिल्ली हाई कोर्ट
b. राष्ट्रीय हरित अधिकरण
c. वन एवं पर्यावरण मंत्रालय
d. सुप्रीम कोर्ट
6. गूगल ने हाल ही में अफ्रीका के किस देश में पहली बार आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस केंद्र आरंभ किया है?
a. नामीबिया
b. कांगो
c. चाड
d. घाना
7. भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र का क्या नाम है जिसकी अगुवाई वाली टीम द्वारा तैयार क्यूबसैट को नासा द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जायेगा?
a. केशव राघवन
b. अम्बित प्रसाद
c. विपुल नाथ
d. चंद्रकात दत्तात्रेय
8. प्रसिद्ध कंपनी सोनी द्वारा जापान में हाल ही में किस नाम से टैक्सी सेवा आरंभ की गई है?
a. V. Pride
b. S.Ride
c. X.Taxi
d. P.Road
9. निम्नलिखित में से किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में कृत्रिम 3डी हृदय बनाने में सफलता प्राप्त की है?
a. भारत
b. चीन
c. अमेरिका
d. इज़राइल
10. खोजकर्ताओं ने हाल ही में केपलर-47 प्रणाली में कौन-से ग्रह की खोज की है?
a. पहले
b. दूसरे
c. तीसरे
d. चौथे
उत्तर:
1. b. GSLV
विवरण: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में जीयोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हेकिल (जीएसएलवी) के चौथे चरण को जारी रखने की मंजूरी दी. चौथे चरण के अंतर्गत 2021-24 की अवधि के दौरान 5 जीएसएलवी उड़ानें शामिल है.
2. c. चीन
विवरण: चीन ने विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया. हवाई ड्रोनों एवं अन्य ड्रोन पोतों के साथ मिलकर यह युद्ध में त्रिकोण बना सकने में सक्षम है.
3. d. मेनका गांधी
विवरण: चुनाव प्रचार के दौरान गलतबयानी के कारण चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को चुनाव प्रचार से रोक दिया था. मेनका गांधी को 48 घंटे तक और और आजम खान को 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोका गया था.
4. d. प्रशांत महासागर
विवरण: वैज्ञानिकों की एक टीम ने पश्चिमी प्रशांत महासागर में लगभग 11 हज़ार मीटर की गहराई में एक ऐसे अनोखे बैक्टीरिया की खोज की है, जो तैलीय पदार्थों को अपना भोजन बनाता है.
5. b. राष्ट्रीय हरित अधिकरण
विवरण: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने प्रत्येक राज्य में स्थानीय स्तर पर तीन महीने के भीतर जैव विविधता संबंधी समितियां गठित करने के बारे में पर्यावरण और वन मंत्रालय को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.
6. d. घाना
विवरण: गूगल ने परियोजना की घोषणा करने के एक वर्ष बाद घाना की राजधानी अकरा में अपना पहला अफ्रीकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) केंद्र खोला है. अनुसंधान प्रयोगशाला अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी के लिए समर्पित परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और अनुसंधान वैज्ञानिकों की मेजबानी करेगी.
7. a. केशव राघवन
विवरण: केशव राघवन (21) की अगुवाई में येल अंडरग्रेजुएट एयरोस्पेस एसोसिएशन (वाईयूएए) के अनुसंधानकर्ताओं की टीम देश भर की उन 16 टीमों में शामिल है जिनके क्यूबसैट को 2020, 2021 और 2022 में अंतरिक्ष में भेजे जाने की योजना है.
8. b. S.Ride
विवरण: प्रसिद्ध कंपनी सोनी द्वारा जापान में S.Ride नाम से टैक्सी सेवा आरंभ की गई है. इसमें S का अर्थ सिंपल, स्मार्ट और स्पीड है.
9. d. इज़राइल
विवरण: इज़राइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंटर से एक दिल बनाया है. यह हृदय मानव उत्तक और धमनियों की मदद से बनाया गया है.
10. c. तीसरे
विवरण: सैन डिएगो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में केपलर-47 प्रणाली में तीसरे ग्रह की खोज की गई है. यह ग्रह पृथ्वी से सात गुना बड़ा है और अपनी प्रणाली में सबसे बड़ा है.
Latest Stories
- राष्ट्रीय | भारत करेंट अफेयर्स
Weekly Current Affairs Quiz Hindi: 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025
वीकली करेंट अफेयर्स क्विजदेश को मिलेंगी 2 नई एयरलाइंस, सरकार ने दी मंज़ूरी, कौन है मालिक और क्या है नाम? जानें यहाँ
राष्ट्रीय | भारत करेंट अफेयर्स
यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation