साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2019 तक

Apr 28, 2019, 14:26 IST

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.  हाल ही में नासा ने सौरमंडल के किस ग्रह के बारे में अध्ययन रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि इसका कोर सॉलिड है?

a.    जुपिटर

b.    मार्स

c.    मर्करी

d.    प्लूटो

2.  जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी JAXA द्वारा बुध ग्रह के शोध के लिए छोड़े गये यान का क्या नाम है?

a.    BepiColombo

b.    MercDense

c.    PlanetPanel

d.    Mission Soild

3. किस देश ने हाल ही में राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है?

a.    यूएई

b.    फ्रांस

c.    जर्मनी

d.    स्पेन

4. उत्तर कोरिया प्रमुख हाल ही में किस देश की यात्रा पर हैं?

a.    चीन

b.    रूस

c.    मिस्र

d.    सऊदी अरब

5. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्यक्षेत्र में दुर्घटनाओं और कार्य के चलते हुई बीमारियों से कितने कामगारों की मौत हो जाती है?

a.    18.5 लाख

b.    19.8 लाख

c.    22.4 लाख

d.    27.8 लाख

6. हाल ही में किस देश के पत्रकार सिरिल अलमिदा ने असैन्य और फौज के रिश्तों की 'आलोचनात्मक और अनवरत कवरेज' के लिए 'द इंटरनेशनल प्रेस इंस्ट्टियूट' (आईपीआई) के 'वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो' पुरस्कार जीता है?

a.    पाकिस्तान

b.    सऊदी अरब

c.    मिस्र

d.    बांग्लादेश

7. वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक, 2019 में भारत का कौन-सा स्थान है?

a.    80वां

b.    75वां

c.    85वां

d.    70वां

8. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है?

a.    दुबई

b.    नई दिल्ली

c.    शंघाई

d.    दोहा

9. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण के पहले दिन भारत के किस खिलाड़ी ने जैवलीन थ्रो में भारत को रजत पदक दिलाया?

a.    पारुल चौधरी

b.    अन्नू रानी

c.    अविनाश बोबले

d.    गवित मुरली

10.  हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को कौन सा स्थान मिला है?

a.    8वां

b.    14वां

c.    19वां

d.    25वां

उत्तर:
1. c.
मर्करी
विवरण: हाल ही में नासा द्वार जारी जानकारी के अनुसार मर्करी अर्थात् बुध ग्रह का कोर पूरी तरह सॉलिड है तथा इसपर अभी शोध किया जाना बाकी है.
    
2. a. BepiColombo
विवरण: जापान की अन्तरिक्ष एजेंसी JAXA और यूरोप की एजेंसी ESA द्वारा संयुक्त रूप से छोड़े गये अभियान को BepiColombo नाम दिया गया है. इस अभियान के 2025 तक बुध ग्रह तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

3. a. यूएई
विवरण: यूएई मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रणनीति 2031 को अपनाया है. इसका उद्देश्य यूएई को 2031 तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता में एक वैश्विक नेता के रूप में स्थान देना है और एक एकीकृत प्रणाली विकसित करना है जो देश में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को नियोजित करता है.

4. b. रूस
विवरण: उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग अपनी निजी ट्रेन से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी पहली मुलाकात के लिए रूस पहुंचे.
    
5. d. 27.8 लाख
विवरण: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हर साल कार्य से जुड़ी दुर्घटनाओं और कार्य के चलते हुई बीमारियों से 27.8 लाख कामगारों की मौत हो जाती है. काम के लंबे घंटे और बीमारियों के चलते ऐसा होता है.

6. a. पाकिस्तान
विवरण: पाकिस्तान के एक पत्रकार सिरिल अलमिदा ने देश में असैन्य और फौज के रिश्तों की 'आलोचनात्मक और अनवरत कवरेज' के लिए 'द इंटरनेशनल प्रेस इंस्ट्टियूट' (आईपीआई) के 'वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम हीरो' पुरस्कार जीता है.

7. a. 80वां
विवरण: हाल ही में वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक (Global Talent Competitiveness Index), 2019 का छठवां संस्करण जारी किया गया. इस सूचकांक के अनुसार भारत 80वें स्थान पर है.

8. d. दोहा
विवरण: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का 21 अप्रैल 2019 को दोहा, क़तर में शुभारंभ हुआ. चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 63 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.
    
9. b. अन्नू रानी
विवरण: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण के पहले दिन अन्नू रानी ने 60.22 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ भारत का खाता खोला और भारत को रजत पदक दिलाया.  

10. c. 19वां
विवरण: हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को 19वां स्थान मिला है. इस सूची में कुल 28 देश शामिल हैं जिसमें भारत को 19वां स्थान मिला है.

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News