ट्रैवल प्लस लैज़र मैगज़ीन ने हाल ही में पर्यटन के लिए दुनिया के 25 सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची जारी की है. इसमें भारत के दो शहरों को भी स्थान मिला है. ट्रैवल प्लस लैज़र मैगज़ीन ने अपने पाठकों की पसंद के आधार पर इस लिस्ट को जारी किया है.
ट्रेवल प्लस लीजर द्वारा जारी फेवरेट सिटी इन द वर्ल्ड की लिस्ट के अनुसार, राजस्थान का उदयपुर शहर दुनिया का दूसरा सबसे पंसदीदा शहर है. वहीं दूसरे भारतीय शहर की बात करें तो मुंबई को इस लिस्ट में दसवां स्थान मिला है.
1. 'ओक्साका' (मेक्सिको) सबसे पसंदीदा शहर:
ट्रैवल प्लस लैज़र की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको का 'ओक्साका' (Oaxaca) शहर पर्यटकों द्वारा पसंद किये जाने वाले सबसे अच्छे शहरों में पहले नंबर पर है. लगातार दूसरे वर्ष, ओक्साका ने दुनिया भर के हमारे सर्वश्रेष्ठ शहरों की लिस्ट में नंबर 1 स्थान पर है.
pic- destinationlesstrave
2. उदयपुर (भारत):
इस बार उदयपुर टॉप रैंक में शामिल हो गया है. पिछले साल उदयपुर 10वें स्थान पर था. ट्रैवल प्लस लैज़र की 2021 की रैंकिंग में उदयपुर को दूसरा स्थान मिला था. उदयपुर भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित करता है.
Pic- iStock
3. क्योटो (जापान):
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जापान का क्योटो शहर है, क्योटो भी पर्यटकों के पंसदीदा टूरिस्ट स्पॉट में से एक है. क्योटो में भी पर्यटकों का जमावड़ा वर्ष भर लगा रहता है. क्योटो भी ट्रैवल प्लस लैज़र के टॉप 5 शहरों में शामिल है.
Pic-gaijinpot.com
4. उबुद (इंडोनेशिया):
टॉप 5 में स्थान बनाने वाला इंडोनेशिया का उबुद (Ubud) शहर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है. यह चारों तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है. हाथियों की सवारी, झरनों का दृश्य वहां जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है.
Pic-Klook
5. सैन मिगुएल डी अलेंदे (मेक्सिको):
मेक्सिको का सैन मिगुएल डी अलेंदे (San Miguel de Allende) शहर भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ट्रैवल प्लस लैज़र मैगज़ीन के पाठकों की पसंद में शामिल है. पिछले साल यह शहर दूसरे स्थान पर था. वहीं वर्ष 2021 में यह सभी शहरों को पीछे करते हुए पहले नंबर पर था.
Pic-TRAVEL + LEISURE
पर्यटन के लिए दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ शहर:
क्र.सं. | शहर | देश |
1 | ओक्साका | मेक्सिको |
2 | उदयपुर | भारत |
3 | क्योटो | जापान |
4 | उबुद | इंडोनेशिया |
5 | सैन मीगिल दे आलेंदे | मेक्सिको |
6 | मेक्सिको सिटी | मेक्सिको |
7 | टोक्यो | जापान |
8 | इस्तांबुल | तुर्किये |
9 | बैंकॉक | थाईलैंड |
10 | मुंबई | भारत |
मुंबई को मिला 10वां स्थान:
मायानगरी के नाम से प्रसिद्ध भारत का मुंबई शहर भी टूरिस्ट के बेहतरीन स्पॉट में से एक है. इस रैंकिंग में मुबई जो स्थान मिला है. मुंबई के लियोपोल्ड कैफे जैसे क्लासिक पर्यटन स्थलों और गेटवे ऑफ इंडिया जैसी साइटों से लेकर "कला दीर्घाओं और कोलाबा क्षेत्र पर्यटकों को आकर्षित करता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation