भारतीय पुरुष हॉकी टीम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की विश्व रैंकिंग में दसवें स्थान पर है. जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम 13वें स्थान पर है. 1 नवंबर 2011 को जारी इस रैंकिंग के अनुसार भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 1385 अंक हैं.
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की विश्व रैंकिंग में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पुरुष वर्ग में शीर्ष स्थान पर है, जबकि बीजिंग ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता नीदरलैंड्स महिला वर्ग में शीर्ष स्थान पर है.
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की विश्व रैंकिंग (पुरुष वर्ग): 1. ऑस्ट्रेलिया 2. जर्मनी 3. नीदरलैंड्स 4. स्पेन 5. इंग्लैंड 6. दक्षिण कोरिया 7. न्यूजीलैंड 8. अर्जेंटीना 9. पाकिस्तान 10. भारत.
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की विश्व रैंकिंग (महिला वर्ग): 1. नीदरलैंड्स 2. अर्जेंटीना 3. जर्मनी 4. इंग्लैंड 5. चीन 6. न्यूजीलैंड 7. आस्ट्रेलिया 8. कोरिया 9. जापान 10. अमेरिका.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation