विश्व में क्रिकेट की प्रतियोगिताओं की नियंत्रक तथा नियामक संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद( आईसीसी) ने 26 अक्टूबर 2015 को एक दिवसीय क्रिकेट के देशों और खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की. रैंकिंग के अनुसार भारत आईसीसी की एक दिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है. रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर अभी भी मौजूद है. भारत को 3-2 से एक दिवसीय श्रृंखला में हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका अभी भी तीसरे स्थािन पर बना हुआ है. बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ए.बी. डिविलियर्स शीर्ष स्थान पर हैं जबकि भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी दो स्थानों के सुधार के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टाशर्क फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं जबकि भारतीय गेंदबाज आर. अश्विन एक पायदान नीचे खिसककर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं.
आईसीसी वनडे चैम्पियनशिप रैंकिंग (26 अक्टूबर 2015 के अनुसार)
रैंकिंग | टीम | अंक |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 127 |
2 | भारत | 114 |
3 | दक्षिण अफ्रीका | 112 |
4 | न्यूजीलैंड | 109 |
5 | श्रीलंका | 103 |
6 | इंग्लैंड | 100 |
7 | बांग्लादेश | 96 |
8 | वेस्ट इंडीज | 88 |
9 | पाकिस्तान | 88 |
10 | जिम्बाब्वे | 46 |
आईसीसी वनडे खिलाड़ी रैंकिंग (26 अक्टूबर 2015 के अनुसार)
रैंकिंग | खिलाड़ी |
1 | एबी डिविलियर्स |
2 | विराट कोहली |
3 | के विलियमसन |
4 | टी दिलशान |
5 | हाशिम अमला |
6 | एम एस धोनी |
7 | एस धवन |
8 | रॉस टेलर |
9 | ग्लेन मैक्सवेल |
10 | एफ डु प्लेसिस |
Now get latest Current Affairs on mobile, Download # 1 Current Affairs App
Comments
All Comments (0)
Join the conversation