वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने वर्ष 2013-14 का आम बजट 28 फरवरी 2013 को प्रस्तुत किया. इसका उद्देश्य उच्च वृद्धिदर से समावेशी और टिकाऊ विकास हासिल करना है. वर्ष 2013-14 के आम बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए 203672.12 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया. यह राशि वित्तवर्ष 2012-13 की तुलना में 25 हजार करोड़ रुपए अधिक है. इसमें से 86740.71 करोड़ पूंजीगत खर्च के रूप में आवंटित किया गया है, जिससे नये सैन्य साजोसामान और हथियारों की खरीद होगी. आम बजट 2013-14 में कुल खर्च का 10 प्रतिशत रक्षा पर खर्च करने के लिए आवंटित किया गया.
वित्तवर्ष 2012-13 में रक्षा बजट में एक लाख 93 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था लेकिन बाद में इसमें कटौती कर दी गई जिससे यह राशि 178503 करोड़ रह गई.
आम बजट 2013-14 में आधुनिकीकरण पर होने वाले खर्च (कैपिटल बजट) को बढ़ाकर 86740.71 करोड़ रुपए कर दिया गया, जो वर्ष 2012-13 में 78453 करोड़ था. बाद में 78453 करोड़ रूपए की राशि को घटाकर 69578 करोड़ रुपए कर दिया गया था.
अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में नई खोज करने वाले संगठनों और जनता को आवश्यक उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया.
वित्तवर्ष 2010-11 से 2013-14 के मध्य आवंटित रक्षा बजट की सूची निम्नलिखित है;
| वित्तवर्ष | 2010-11 | 2011-12 | 2012-13 | 2013-14 |
| कुल रक्षा बजट (रूपए में) | 147344 करोड़ | 164415 करोड़ | 178503 करोड़ | 203672 करोड़ |
| पूंजीगत व्यय (रूपए में) | 60000 करोड़ | 69198 करोड़ | 69578.63 करोड़ | 86740.71 करोड़ |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation