उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने राज्य के आठ जिलों के नाम 23 जुलाई 2012 को बदल कर पुराने नाम पर कर दिए. उत्तर प्रदेश की पूर्व बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने राज्य के इन आठ जिलों के नाम बदले थे. उत्तर प्रेदश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में आठ जिलों के नाम बदलने के साथ ही लखनऊ स्थित छत्रपतिशाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय का नाम बदल कर उसका पुराना नाम किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय कर दिया. इसका नाम भी उत्तर प्रदेश की पूर्व बहुजन समाज पार्टी सरकार ने बदला था.
बदले गए जिलों के नामों की सूची निम्नलिखित है:-
पुराना नाम ----- परिवर्तित नया नाम
छत्रपति शाहूजी महाराज नगर ----- गौरीगंज
पंचशील नगर ----- हापुड़
ज्योतिबा फूले नगर ----- अमरोहा
महामाया नगर ----- हाथरस
काशीराम नगर ----- कासगंज
रमाबाई नगर ----- कानपुर देहात
प्रबुद्ध नगर ----- शामली
भीमनगर ----- बहजोई
पूर्व बहुजन समाज पार्टी ने सितम्बर 2011 में तीन नए जिले प्रबुद्धनगर, भीमनगर और पंचशीलनगर जिले बनाए थे. सुल्तानपुर जिले के अमेठी, गौरीगंज तथा मुसाफिरखाना और रायबरेली जिले के सलोन एवं तिलोई तहसील को मिलाकर वर्ष 2010 में छत्रपतिशाहूजी महाराज नगर नाम से नया जिला बनाया गया था. कानपुर देहात को रमाबाईनगर नया नाम दिया गया था. एटा के कासगंज, पटियाली सहावर तहसील को मिलाकर वर्ष 2008 में कांशीरामनगर नया जिले का निर्माण हुआ. वर्ष 2007 में हाथरस जिले को महामायानगर बनाया गया था.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation