अमेरिका की व्यापारिक पत्रिका फार्च्यून द्वारा जारी विश्व के 12 महानतम उद्यमियों की सूची में एप्पल के पूर्व प्रमुख स्टीव जॉब्स प्रथम स्थान पर हैं. इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दूसरे, फेड एक्स के फ्रेड स्मिथ तीसरे, गूगल के लैरी पेज और सर्जेई ब्रिन पांचवें फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को सातवें स्थान पर रखा गया है. यह सूची विश्व के 12 उन महानतम उद्यमियों की सूची है जिन्होंने न सिर्फ अपने विचारों को कंपनियों में तब्दील किया बल्कि कारोबार का चेहरा भी बदलकर रख दिया.
इस सूची में इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति को 10 वां स्थान दिया गया. इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति ने भारत में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक कंपनी का निर्माण किया. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में एक अहम बदलाव लाने में मदद मिली और यह वैश्विक पटल पर उभरी. 65 वर्षीय मूर्ति ने यह सिद्ध किया कि भारत सॉफ्टवेयर विकास का काम कर दुनिया के साथ मुकाबला कर सकता है. इंफोसिस के छह सह-संस्थापकों में से एक मूर्ति ने देश में आउटसोर्सिंग क्रांति लाने में अहम भूमिका निभाई. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का लाभ हुआ. फार्च्यून पत्रिका द्वारा 28 मार्च 2012 को जारी सूची में शामिल उद्यमियों का नाम एवं उनका स्थान निम्नलिखित है.
नाम | स्थान |
---|---|
स्टीव जॉब्स, एप्पल | 1st |
बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट | 2nd |
फ्रेड स्मिथ, फेड एक्स | 3rd |
जेफ बेजोस, अमेजन डॉट कॉम | 4th |
लैरी पेज और सर्जेई ब्रिन, गूगल | 5th |
हावर्ड शुल्ज, स्टारबक्स | 6th |
मार्क जकरबर्ग, फेसबुक | 7th |
जॉन मैके, होल फूड्स | 8th |
हर्ब कैल्हर, साउथवेस्ट एयरलाइंस | 9th |
एनआर नारायण मूर्ति, इंफोसिस | 10th |
सैम वाटसन, वालमार्ट | 11th |
मोहम्मद युनूस, ग्रामीण बैंक | 12th |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation