केंद्रीय खेल मंत्री सर्बनंदा सोनवाल ने 9 सितंबर 2014 को एशियाई खेलों हेतु 679 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की. एशियाई खेल इंचिओन (दक्षिण कोरिया) में 19 सितंबर 2014 से 4 अक्टूबर 2014 के बीच होंगे.
भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्रालय को 942 सदस्यीय दल का प्रस्ताव भेजा था. इनमें से 662 एथलीट और 280 अधिकारी थे. इसमें से खेल मंत्रालय द्वारा चुने गए 679 सदस्यों में 516 एथलीट और 163 कोच व सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं.
विदित हो कि भारत इंचिओन (दक्षिण कोरिया) में आयोजित एशियाई खेलों के 28 स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा.
भारत द्वारा भाग लिए जाने वाले 28 स्पर्धाओं की सूची:
1. तैराकी
2. तीरंदाजी
3. एथलेटिक्स
4. बैडमिंटन
5. बास्केटबॉल
6. मुक्केबाजी
7. केनोइंग कयाकिंग
8. साइकलिंग
9. घु़ड़सवारी
10. फुटबॉल
11. गोल्फ
12. जिम्नास्टिक्स
13. हैंडबॉल
14. हॉकी
15. जूडो
16. कबड्डी
17. रोविंग
18. सेपक तकरा
19. शूटिंग
20. स्क्वॉश
21. ताइक्वांडो
22. टेबल टेनिस
23. टेनिस
24. वॉलीबॉल
25. कुश्ती
26. वूशू
27. भारोत्तोलन
28. पाल नौकायन
Comments
All Comments (0)
Join the conversation