झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का हेलीकॉप्टर रांची हवाई अड्डे पर 9 मई 2012 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, उनकी पत्नी मीरा, विधायक बड़कुंवर गगरई, मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी और दोनों पायलट जख्मी हो गए.
मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर अगस्टा-009 मॉडल का था. मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण इसे रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर लगभग 20-25 फीट की ऊंचाई से क्रैश-लैंड कराया गया. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए. इस दुर्घटना के जांच का जिम्मा सहायक निदेशक (हवाई सुरक्षा) सनित कुमार को दिया गया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation