डॉक्टर दिवस 1 जुलाई 2013 को देशभर में मनाया गया. भारत में डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है.
डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय से संबंधित मुख्य तथ्य
• डॉ बिधान चंद्र राय का जन्म 1 जुलाई 1882 को खजान्ची रोड बन्कीपुर,पटना, बिहार में हुआ था. 1 जुलाई 1962 में उनकी मृत्यु हुई थी.
• वह पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री थे, 14 जनवरी 1948 से 14 से उनकी मृत्यु तक (1 जुलाई 1962) 14 वर्ष तक इस पद रहे.
• 4 फरवरी 1961 में डॉक्टर बिधानचंद्र राय को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
• वर्ष 1922 में वह कलकत्ता मेडिकल जनरल के संपादक और बोर्ड के सदस्य बने.
• वर्ष 1957 में उन्हें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया.
• वर्ष 1976 में उनके नाम पर डॉ बीसीराय राष्ट्रीय पुरस्कार आरम्भ किया गया. यह पुरस्कार चिकित्सा, दर्शन, साहित्य, कला और राजनीति विज्ञान के लिए दिया जाता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation