भारत के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद 30 मई 2012 को रूस के मास्को शहर में रैपिड शतरंज टाईब्रेकर में इजरायल के बोरिस गेलफेंड को हराकर पांचवीं बार विश्व शतरंज विजेता बने. विश्वनाथन आनंद की यह जीत लगातार चौथी विश्व शतरंज जीत है.
ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद और इजरायल के बोरिस गेलफेंड के बीच विश्व शतरंज विजेता बनने के लिए मास्को शहर में हुए बारह क्लासिकल बाजियों के बाद मुकाबला 6-6 से बराबर रहा था. इसके बाद रेपिड टाईब्रेकर खेल में विश्वनाथन आनंद 2.5-1.5 से बोरिस गेलफेंड को हराकर विश्व शतरंज विजेता बने.
ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व भारत के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद वर्ष 2000, 2007, 2008 और 2010 में विश्व शतरंज विजेता बने थे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation