भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से पराजित कर तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का अंतिम एवं तीसरा मैच 27 नवंबर 2013 को जीत लिया. इस मैच के साथ ही भारत ने श्रृंखला 2-1 से जीती. भारत और वेस्टइंडीज के मध्य यह उत्तर प्रदेश के कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया. इस श्रृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व महेंद्र सिंह धोनी और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम का नेतृत्व डेरेन ब्राबो ने किया.
तीसरे एकदिवसीय मैच में शतक लगाने वाले भारत के खिलाड़ी शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच’ और श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द श्रृंखला’ चुना गया.
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पचास ओवर में पांच विकेट पर 263 रन बनाये इसके जबाब में भारत ने 47वें ओवर में रन बनाकर मैच जीत लिए.
भारत ने जनवरी 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ 1-2 से श्रृंखला हारने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने लगातार छठी एकदिवसीय श्रृंखला जीती है.
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में यह चौथी एकदिवसीय श्रृंखला और महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में वेस्टइंडीज पर भारत में पहली एकदिवसीय श्रृंखला जीती है.
भारत की वर्ष 2013 में लगातार छह एकदिवसीय श्रृंखला का परिणाम
श्रृंखला | स्थान | समय | परिणाम |
भारत-इंग्लैंड | भारत | 11-27 जनवरी | 3-2 |
चैंपियंस ट्रॉफी | इंग्लैंड | 06-23 जून | चैंपियन |
त्रिकोणीय श्रृंखला | वेस्टइंडीज | 28 जून-11 जुलाई | चैंपियन |
भारत-जिम्बाब्बे | जिम्बाब्बे | 24 जुलाई-03 अगस्त | 5-0 |
भारत-ऑस्ट्रेलिया | भारत | 13 अक्टूबर-02 नवंबर | 3-2 |
भारत-वेस्टइंडीज | भारत | 21-27 नवंबर | 2-1 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation