भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 9 सितंबर 2015 को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव तारीखों की घोषणा की. यह चुनाव 12 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2015 के बीच 5 चरणों में आयोजित किए जाएंगे और 8 नवम्बर 2015 को मतगणना होगी.
चुनावों की तिथि
| चरण | मतदान की तिथि | विधानसभा सीट |
|---|---|---|
| पहला चरण | 12 अक्टूबर 2015 | 49 |
| दूसरा चरण | 16 अक्टूबर 2015 | 32 |
| तीसरा चरण | 28 अक्टूबर 2015 | 50 |
| चौथा चरण | 1 नवंबर 2015 | 55 |
| पांचवा चरण | 5 नवम्बर 2015 | 57 |
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर 2015 को समाप्त हो रहा है.
चुनाव कार्यक्रम के तारीखों की घोषणा के साथ ही बिहार में में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई. सभी सीटों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी और मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार के चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में उम्मीदवारों की तस्वीर भी लगी होगी.
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 38 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. 47 सीटों पर नक्ससलियों के प्रभाव को देखते हुए सुरक्षा के व्यातपक प्रबंध किए जाएंगे. इस चुनाव में 6.6 करोड़ मतदाताओं के लिए 62779 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation