राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह और बैडमिंटन स्टार पी.वी सिंधू सहित पांच खिलाड़ियों को 31 मार्च 2015 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया.
सरदार और सिंधू के अलावा महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम और महिला पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया.
सरदार सिंह को वर्ष 2006 से अब तक 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव हैं, जबकि फारर्वड खिलाड़ी सबा अंजूम ने वर्ष 2002 के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. सरदार सिंह के नेतृत्व में ही भारत ने वर्ष 2014 के एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता था. सबा अंजूम वर्ष 2004 के एशिया कप और वर्ष 2001 के जूनियर विश्व कप सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगितओं में भाग ले चुकी हैं.
सरदार और सबा अंजुम को क्रमश: वर्ष 2012 और वर्ष 2013 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation