राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फ़रवरी 2014 को मनाया गया

Feb 15, 2014, 13:52 IST

भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फ़रवरी 2014 को मनाया गया.

13 फ़रवरी: राष्ट्रीय महिला दिवस

भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस 13 फ़रवरी 2014 को मनाया गया. भारत में (आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत) पहली महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू के जन्म तिथि 13 फ़रवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था. यह सरोजिनी नायडू का 135वां जन्म दिवस था.

भारत में महिलाओं के विकास के लिए सरोजनी नायडू द्वारा किए गए कार्यों को मान्यता देने के लिए उसके जन्मदिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में चयनित किया गया. उसका नाम और जन्म की तारीख को भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने के लिए भारतीय महिला संघ और अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के सदस्यों द्वारा प्रस्तावित किया गया.

image


सरोजिनी नायडू
• सरोजिनी नायडू भारत की स्वर कोकिला के नाम से जानी जाती हैं.
• सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष रहीं.
• वह भारत में (आगरा और अवध के संयुक्त प्रांत) पहली महिला राज्यपाल बनीं.
• वर्ष 1919 में जलियांवाला बाग के हत्याकांड से दुःखी होकर उन्होंने कविता लिखना बंद कर दिया.
• उनकी उच्च शिक्षा लंदन और कैम्ब्रिज में हुई.
• 19 साल की उम्र में उनकी शादी डॉक्टर गोविंदराजलू नायडू से हुई थी.
• सरोजिनी नायडू ने वर्ष 1905 में बंगाल के विभाजन के बाद भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल हुईं.
• ब्रिटिश सरकार ने वर्ष 1928 में भारत में प्लेग महामारी के दौरान उनके काम के लिए सरोजनी नायडू को कैसर-ए -हिंद से सम्मानित किया.
• सरोजिनी नायडू का निधन 2 मार्च 1949 को हुआ.

साहित्य में सरोजनी नायडू का योगदान
• 1905 में ‘द गोल्डन थ्रेशोल्ड’ 1912 में ‘द बर्ड ऑफ टाइम’ और 1917 में ‘ब्रोकन विंग’ के नाम से उनकी कविताओं के तीन संग्रह प्रकाशित किए गए.
• फीस्ट ऑफ़ यूथ (Feast of Youth)
• द मैजिक ट्री (The Magic Tree)
• द विजार्ड मास्क (The Wizard Mask)
• मुहम्मद जिन्ना: एन एम्बेस्डर ऑफ़ यूनिटी (Muhammad Jinnah: An Ambassador of Unity)

विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) प्रति वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है.

 

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News