भारतीय रिजर्व बैंक ने वार्षिक मौद्रिक नीति की तिमाही समीक्षा के तहत 26 जुलाई 2011 को ब्याज दरों में वृद्धि की. रेपो और रिवर्स रेपो दरों (repo rate and reverse repo rate) में आधा फीसदी की वृद्धि की गई. रेपो रेट 8% और रिवर्स रेपो रेट 7% किया गया. जबकि नकद आरक्षी अनुपात (CRR: Cash Reserve Ratio, सीआरआर) में कोई परिवर्तन नही किया गया और यह 6.0 प्रतिशत ही रखा गया.
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने महंगाई की स्थिति को देखते हुए वर्ष 2011-12 के लिए महंगाई की वार्षिक दर का लक्ष्य 6 से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया. ज्ञातव्य हो कि 19 मार्च 2010 से 26 जुलाई 2011 तक भारतीय रिजर्व बैंक ने कुल 11 बार ब्याज दरें बढ़ायीं हैं.
रेपो दर: रेपो दर (repo rate) वह दर है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक(Reserve Bank of India) वाणिज्यिक बैंकों को अल्पवधि के लिए उधार देता है.
रिवर्स रेपो: रिवर्स रेपो दर (reverse repo rate) वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) वाणिज्यिक बैंकों से कम समय के लिए उधार लेता है.
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की सूची
तिथि | रेपो रेट | रिवर्स रेपो रेट | सीआरआर |
26 जुलाई 2011 | 7.50% से 8.0% | 6.5% से 7.0% | 6.0% |
16 जून 2011 | 7.25% से 7.50% | 6.25% से 6.5% | 6.0% |
3 मई 2011 | 6.75% से 7.25% | 5.75% से 6.25% | 6.0% |
17 मार्च 2011 | 6.5% से 6.75% | 5.5% से 5.75% | 6.0% |
25 जनवरी 2011 | 6.25% से 6.5% | 5.25% से 5.5% | 6.0% |
1 नवंबर 2010 | 6.0% से 6.25% | 5.0% से 5.25% | 6.0% |
16 सितंबर 2010 | 5.75% से 6.0% | 4.5% से 5.0% | 6.0% |
27 जुलाई 2010 | 5.5% से 5.75% | 4.0% से 4.5% | 6.0% |
2 जुलाई 2010 | 5.25% से 5.5% | 3.75% से 4.0% | 6.0% |
20 अप्रैल 2010 | 5.0% से 5.25% | 3.5% से 3.75% | 6.0% |
19 मार्च 2010 | 4.75% से 5.0% | 3.25% से 3.5% | 5.75% |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation