भारत के शतरंज खिलाड़ी और विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने ग्रेंके शतरंज क्लासिक ट्राफी 2013 का खिताब 17 फरवरी 2013 को जीता. वर्ष 2013 का यह उनका पहला खिताब है. विश्वनाथन आनंद ने अंतिम दौर में जर्मनी के अरकादीज नाईदित्स को पराजित किया.
इस प्रतियोगिता में विश्वनाथन आनंद 6.5 अंक के साथ प्रथम स्थान पर, इटली के फैबियानो कारूआना 6 अंक के साथ दूसरे और इंग्लैंड के माइकल एडम्स और जर्मनी के जार्ज मेयर 5-5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.
विश्वनाथन आनंद से संबंधित मुख्य तथ्य:
•भारत के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद वर्ष 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में विश्व शतरंज विजेता रहे.
•विश्वनाथन आनंद ने लियोन मास्टर्स रेपिड शतरंज खिताब वर्ष 1996, 1999, 2000, 2001, 2005, 2006, 2007 और 2011 में जीता.
•वर्ष 2013 में विश्वनाथन आनंद 75वें टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में चीन के वांग हाओ से पराजित होकर संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे.
•उन्हें वर्ष 2007 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी प्रदान किया गया.
•उन्होंने शतरंज ऑस्कर का खिताब छह बार (वर्ष 1997, 1998, 2003, 2004, 2007, 2008) जीता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation