फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व गायक जायन मलिक को 19 अप्रैल 2015 को लंदन में ग्रॉसवेनर हाउस होटल में आयोजित पांचवें वार्षिक एशियन अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया.
शाहरुख खान को सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया. भारतीय मूल की फिल्म निर्माता गुरिन्दर चड्डा ने 49 वर्षीय अभिनेता को यह पुरस्कार प्रदान किया.
इससे पहले इरफान खान (2014), अनुपम खेर (2013) और यश चोपडा (2011) को यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है.
दूसरी ओर, 22 वर्षीय मलिक को संगीत में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. वह अंग्रेजी गायक और गीतकार हैं और द बॉय बैंड वन डाइरेक्शन के पूर्व सदस्य रहे हैं.
प्राप्तकर्ता
| श्रेणी | विजेता |
|---|---|
| संस्थापक पुरस्कार | डॉ अमर बोस, बोस कॉर्पोरेशन के संस्थापक |
| एंटरप्रिन्योर ऑफ द ईयर | जैक मा, अलीबाबा के संस्थापक और सीईओ |
| सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि | शाहरुख खान, बॉलीवुड अभिनेता |
| सिवाज रीगल सोशल एंटरप्रिन्योर ऑफ द ईयर | गोपी गोपालकृष्णन, अध्यक्ष, विश्व स्वास्थ्य पार्टनर्स |
| खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि | कुमार संगकारा, श्रीलंका के क्रिकेटर |
| बिजनेस लीडर्स ऑफ द ईयर | हिंदुजा ब्रदर्स |
| टेलीविजन में उत्कृष्ट उपलब्धि | संजीव भास्कर, हास्य अभिनेता, अभिनेता और प्रसारणकर्ता |
| आर्ट एंड डिजाइन में उत्कृष्ट उपलब्धि | जॉन रोचा, डिजाइनर |
| विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि | तेजिंदर सिंह वरदी, भौतिक विज्ञानी |
| संगीत में उत्कृष्ट उपलब्धि | जायन मलिक, अंग्रेजी गायक और गीतकार |
एशियाई पुरस्कार के बारे में
उद्यमी और लेमन समूह के संस्थापक पॉल सागू द्वारा वर्ष 2010 में स्थापित एशियन पुरस्कार एशिया में जन्मे या एशियाई मूल से सीधे तौर पर संबंध रखने वाले लोगों को व्यापार, कला से लेकर खेल और जनसेवा तक के क्षेत्रों उल्लेखनीय योगदान के लिए हर वर्ष प्रदान किया जाता है.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation