साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन में विज्ञान व तकनीक और पर्यावरण व पारिस्थितिकी से जुड़ी नवीनतम जानकारी, खोज, शोध, अनुसंधान आदि गतिविधियों से संबंधित क्विज होते हैं. 21 से 27 अक्टूबर 2013 के साइंस करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिए आप विज्ञान व पर्यावरण संबंधित गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. इन प्रश्नों का निरंतर अभ्यास बैंक पीओ, एनडीए, सीडीएस, नाबार्ड, आरबीआई, एलआईसी, एमबीए, सिविल सेवा आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला रोबोट मानव (बायोनिक मैन) विकसित किया. इसे पूर्ण रूप से कृत्रिम अंगों से तैयार किया गया. इसका नाम क्या रखा गया?
a. एक्स
b. रेक्स
c. मैक्स
d. लैक्स
Answer: (b) रेक्स
2. भारत सरकार के केन्द्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने “सिनरियाम” (Synriam) नाम की दवा को देश में विनिर्मित करने और विपणन करने की मंजूरी 21 अक्टूबर 2013 को प्रदान की. सिनरियाम का प्रयोग_______ के इलाज में किया जाता है. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान की पूर्ति करें.
a. डेंगू
b. कैंसर
c. मधुमेह
d. मलेरिया
Answer: (d) मलेरिया
3. चीन के शोधकर्ताओं (Chinese researchers) ने प्राणघातक ________ बर्ड फ्लू वायरस (bird flu virus) से मुकाबले के लिए पहला इनफ्लुएंजा टीका (first influenza vaccine) विकसित किया. निम्नलिखित में से चयन कर रिक्त स्थान की पूर्ति करें.
a. एच2एन9
b. एस7एन8
c. एच3एन5
d. एच7एन9
Answer: (d) एच7एन9 (H7N9)
4. अमेरिका के टेक्सास विश्वविद्यालय के खगोल वैज्ञानिकों के अंतरराष्ट्रीय दल ने पृथ्वी से दूर स्थित आकाशगंगा की खोज की. यह पृथ्वी से कितनी दूर स्थित है?
a. 30 अरब प्रकाश वर्ष
b. 65 अरब प्रकाश वर्ष
c. 49 अरब प्रकाश वर्ष
d. 10 अरब प्रकाश वर्ष
Answer: (a) 30 अरब प्रकाश वर्ष
5. त्रिपुरा राज्य के वन विभाग ने सिपाहीजला वन्यजीव अभ्यारण्य में किस पक्षी का नियंत्रित वातावरण में प्रजनन शुरू कराने का निर्णय किया?
a. बाज
b. गरुड़
c. गिद्ध
d. निम्नलिखित में से कोई नहीं
Answer: (c) गिद्ध
Comments
All Comments (0)
Join the conversation