भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन "संयुक्त राष्ट्र महिला" ने 25 नवंबर 2014 को दक्षिण एशिया में अपना सद्भावना दूत नियुक्त किया. संयुक्त राष्ट्र महिला की तरफ से सद्भावना दूत बनने वाली सानिया पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं. संयुक्त राष्ट्र संघ का संगठन "संयुक्त राष्ट्र महिला" लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करता है. भारत की सर्वोच्च महिला टेनिस खिल़ाडी सानिया विश्व टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की शीर्ष 50 खिलाड़ियों में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं.
अन्य सद्भावना राजदूतों में ब्रिटिश अभिनेता एम्मा वाटसन, अकादमी अवार्ड विजेता निकोल किडमैन, थाईलैंड की राजकुमारी बजराकितियाभा महीदोल और भारतीय अभिनेता-फिल्मकार-गायक फरहान अख्तर शामिल हैं.
संयुक्त राष्ट्र महिला ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, कि "वह बड़ी संख्या में बच्चों की आदर्श बन चुकी हैं, जिसमें लड़कियां भी शामिल हैं. उन्होंने अपनी उपलब्धियों के बल पर मिली ख्याति का उपयोग भारत में अधिकांश लोगों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया. सानिया ने कन्या भ्रूणहत्या रोकने और भारत में घट रहे लिंगानुपात पर आवाज उठाई."
सानिया ने सद्भावना दूत चुने जाने पर कहा, "दक्षिण एशिया में संयुक्त राष्ट्र महिला सद्भावना दूत के रूप में सेवा प्रदान करना सम्मान की बात है. इससे मुझे और कठिन मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है. खेलों में महिला को समान अधिकार मिलना और खेलों का उपयोग कर समाज में महिलाओं के समान अधिकारों के लिए आवाज उठाना बेहद जरूरी है.”
विदित हो कि भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा मूल रूप से तेलंगाना राज्य की निवासी हैं. वर्तमान में वह टेनिस के युगल वर्ग में अपने करियर की सर्वोच्च ‘पांचवीं विश्व वरीयता’ प्राप्त खिलाड़ी हैं. सानिया मिर्जा ने मिश्रित युगल में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2012) और फ्रेंच ओपन (2009) दो ग्रैंड स्लैम जीते हैं.
सानिया मिर्जा से सम्बंधित तथ्य
• सानिया मिर्जा का जन्म महाराष्ट्र के मुम्बई में 15 नवंबर 1986 को हुआ था. वह भारत महिला टेनिस खिलाड़ी हैं.
• निज़ाम क्लब हैदराबाद में सानिया ने छ्ह वर्ष की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था.
• उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर किया.
• वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें वर्ष 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
• वर्ष 2006 में उन्होंने पद्मश्री' सम्मान प्रदान किया गया. सानिया यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी.
• वर्ष 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं.
• दिसम्बर 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में सानिया मिर्ज़ा ने लिएंडर पेस के साथ मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता.
• महिलाओं के एकल मुक़ाबले में दोहा एशियाई खेलों (2006) में सानिया ने रजत पदक जीता.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation