सोनिया गांधी: पारिवारिक विवरण, करियर, और उपलब्धियां

सोनिया गांधी का मूल नाम एंटोनिया एडविजे अल्बिना मेनो है. सोनिया का जन्म 9 दिसंबर 1946 को लुसियाना, वेनेटो क्षेत्र, (इटली) में हुआ था. उन्हें 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. सोनिया गांधी के पास 1983 से भारतीय नागरिकता है.

Dec 9, 2019, 12:03 IST
Sonia Gandhi: Current President of Congress Party
Sonia Gandhi: Current President of Congress Party

सोनिया गांधी के बारे में व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information about Sonia Gandhi)

सोनिया गांधी का मूल नाम: एंटोनिया एडविजे अल्बिना मेनो

जन्म तिथि और स्थान: 9 दिसंबर, 1946, लुसियाना, वेनेटो क्षेत्र, (इटली)

सोनिया गांधी के पिता: स्टेफानो मेनो

सोनिया गांधी की माँ: पाओला मेनो

धर्म: रोमन कैथोलिक ईसाई

सोनिया गांधी की वर्तमान आयु: 73 वर्ष

नागरिकता: इटली (1946-1983), भारत (1983-वर्तमान)

सोनिया गांधी की शिक्षा : इंजीनियरिंग डिग्री, ट्रिनिटी कॉलेज (कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय)

कांग्रेस अध्यक्ष: 1998 में चुनी गयी थी

निर्वाचन क्षेत्र: रायबरेली

पति:  स्व.राजीव गांधी

राजीव गांधी से शादी: 1968

बच्चे

बेटा: राहुल गांधी

बेटी: प्रियंका गांधी

शुरूआती जीवन: (Early Life of Sonia Gandhi)

सोनिया गांधी का मूल नाम एड्विगे अन्तोनिया अल्विना मैनो है। इनका जन्म इटली  के लुसिआना में 9 दिसंबर 1946, को हुआ था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष हैं और पूर्व में केंद्र में सत्तासीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष थीं। वह एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। इनका विवाह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के साथ हुआ था।

sonia-marriage

वर्ष 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी तत्कालीन कांग्रेस के नेताओं द्वारा आमंत्रित किया गया, लेकिन उन्होंने पार्टी के इस प्रस्ताव को खुलकर मना कर दिया और ने केवल राजनीति से बल्कि अन्य किसी राजनीतिक हलचल से दूर रहने लगी थीं। अंततः वर्ष 1997 में उन्होंने राजनीति में शामिल होने का फैसला किया था.

पारिवारिक विवरण (Family Background)

सोनिया गाँधी स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। राजीव गांधी इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र थे। सोनिया गांधी के दो बच्चे, (प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी) हैं। महत्वपूर्ण नेहरू परिवार से संबंधित होने के बावजूद, राजीव और सोनिया राजनीति में अपनी भागीदारी देने से बंचित रहे। राजीव गांधी ने सोनिया गांधी और अपने परिवार की सुविधाओं  का ख्याल रखते हुए एक समय में एक एयरलाइन पायलट के रूप में काम भी किया था।

वर्ष 1977 में आपातकाल के दौरान जब इंदिरा गांधी अपने पद से मुक्त हो गयीं तो कुछ दिनों के लिए राजीव गाँधी अपने परिवार को लेकर विदेश चले गए थे। राजीव गांधी ने अपने भाई संजय गांधी की दुर्घटना से मृत्यु के बाद वर्ष 1982 में जब  राजनीति में प्रवेश किया तो सोनिया गांधी अपने परिवार की देख रेख में पूरी तरह से लीन हो गयी और राजनीति से पूरी तरह से अपने आप को अलग कर लिया।

करियर (Career of Sonia Gandhi)

वर्ष 1964 में सोनिया गांधी कैम्ब्रिज में बेल एजुकेशनल ट्रस्ट के भाषा स्कूल से अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए चली गईं। राजीव गांधी के निधन के बाद कांग्रेस समर्थकों की भारी संख्या ने चुनावी विजय और पार्टी को मार्गदर्शित करने के लिए एक सम्मोहक व्यक्तित्व के रूप में उनकी तरफ देखा और उनसे एक अपील की। वर्ष 1997 में वह राजनीति में शामिल होने के लिए सहमत हो गयी और वर्ष 1998 में कांग्रेस के नेता के रूप में नामित की गईं। उस समय के बाद से वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

वह वर्ष 2004 से लोकसभा में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त की गयीं। सितंबर 2010 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद से भारतीय इतिहास में सबसे लम्बे काल तक किसी पार्टी की लगातार अध्यक्ष बने रहने का रिकॉर्ड बनाया।

सोनिया गांधी को 2004 में फोर्ब्स पत्रिका द्वारा दुनिया की तीन सबसे प्रभावशाली महिला की सूची में शामिल किया गया। इसी तरह वह वर्ष 2007 में इस सूची में छटें स्थान पर रही। वर्ष 2010 में सोनिया गांधी को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा 9वीं सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में स्थान दिया गया। साथ ही वर्ष 2007 और 2008 में टाइम पत्रिका द्वारा दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में उन्हें स्थान दिया गया था।

व्यवसाय

• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख सदस्य के रूप में शामिल होने के62 दिनों के बाद, सोनिया गांधी को  पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया।
• सोनिया गांधी ने बेल्लारी, उत्तर प्रदेश से वर्ष 1999 में लोकसभा चुनाव जीता था 
• सोनिया गांधी वर्ष 2004 में और वर्ष 2009 में दो बार उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई।
• वह वर्ष 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी राजग सरकार में विपक्ष की नेता के रूप में तेरहवीं लोकसभा में चुनी गयी थी।
• विपक्ष के नेता के रूप में, वर्ष 2003 में उन्होंने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।
• 2004 के चुनाव में भारतीय जन मानस ने उनके नेतृत्व में 'आम आदमी' के नारे के साथ एक देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत को देखा. लगभग उसी समय भाजपा के नेतृत्व में  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की 'भारत उदय'  का नारा दिया जा रहा था।
• उन्होंने रायबरेली संसदीय क्षेत्र से एक रिकॉर्ड के साथ वर्ष 2004 में संसदीय चुनाव जीता.
• सोनिया गांधी ने श्री मनमोहन सिंह को भारत के अगले प्रधानमंत्री के रूप में  नियुक्त किया।
• मई 2006 में  उन्होंने रायबरेली संसदीय क्षेत्र से बड़े अंतर के साथ चुनाव जीता और इस जीत को 2014, 2019 में भी कायम रखा है.

उपलब्धियां (Achievements of Sonia Gandhi)

• वर्ष 2004:  फोर्ब्स पत्रिका द्वारा सोनिया गांधी को दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में संबोधित किया गया था।
• वर्ष 2006: सोनिया गांधी ने ब्रसेल्स विश्वविद्यालय से एक स्वैच्छिक डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की थी।  
• वर्ष 2006: बेल्जियम सरकार एवं उनके राजा लियोपोल्ड के आदेश के साथ सोनिया गांधी को सम्मानित किया गया था।
• वर्ष 2007: फोर्ब्स पत्रिका ने सोनिया गांधी को दुनिया की छठी सबसे ताकतवर महिला के रूप में उल्लेख किया गया था।
• वह वर्ष 2007 में और 2008 में टाइम पत्रिका द्वारा दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना जाती थीं।
• वर्ष 2008: सोनिया गांधी ने मद्रास यूनिवर्सिटी से साहित्य में मानद डॉक्टरेट प्राप्त किया।
• वर्ष 2009: सोनिया गांधी को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा दुनिया की नवीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में संबोधित किया गया था।  
• वर्ष 2010: एक ब्रिटिश पत्रिका, न्यू स्टेट्समैन, ने  दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में उन्हें  स्थान दिया था। 

किताबें और वृत्तचित्र

• सोनिया गांधी से जुडी पुस्तकें:
• सोनिया गांधी – एन एक्स्ट्रा आर्डिनरी लाइफ- एन इंडियन डेस्टिनी (2011) (रानी सिंह द्वारा लिखित)
• सोनिया गांधी: ट्रिस्ट विद इंडिया (नुरुल इस्लाम सरकार द्वारा लिखित)
• सोनिया: एक जीवनी (रशीद किदवई द्वारा लिखित)
• एन एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (संजय बारू द्वारा 2014 में लिखित)

तो यह थी सोनिया गाँधी के बारे में कुछ जानकरी.उम्मीद है कि आपको पसंद आई होगी. ऐसे ही और राजनीतिज्ञ लोगों के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

मुलायम सिंह यादव

लालू प्रसाद यादव

मायावती

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News