2019 vs 2024 Lok Sabha Election Results: पांच सालों में कितना बदला गया हार-जीत का आंकड़ा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

2019 vs 2024 Lok Sabha Election Results:  साल 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें हैं। बीते पांच वर्षों में सत्ता के गलियारे में काफी बदलाव हुए हैं। इस कड़ी में हार और जीत का आंकड़ा भी बदला है। इस लेख में हम साल 2019 और साल 2024 के आंकड़ों में पर नजर डालेंगे।

Jun 3, 2024, 23:03 IST
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

2019 vs 2024 Lok Sabha Election Results: साल 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें हैं। बीते पांच वर्षों में सत्ता के गलियारे में काफी बदलाव हुए हैं। इस कड़ी में हार और जीत का आंकड़ा भी बदला है। कुछ उम्मीदवार चुनावी बिसात पर हारी हुई बाजी को जीत सकते हैं,जबकि कई जगहों पर पुराने मोहरों का दम और बढ़ सकता है। इस सियासी संग्राम के खेल में हम इस लेख में साल 2019 और साल 2024 के चुनावी आंकड़ों में पर नजर डालेंगे। 

2019 vs 2024 Lok Sabha Election Results: साल 2019 में क्या रहा था रिजल्ट 

साल 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए भाजपा ने खुद के बल पर 303 सीटें जीतकर विपक्ष को पीछे धकेल दिया था। वहीं, एनडीए गठबंधन में भाजपा के खेमे में कुल 353 सीटों के साथ 37.46 फीसदी वोट पड़े थे। वहीं,  विपक्ष में शामिल कांग्रेस की झोली में केवल 52 सीटें थीं। यूपीए गठबंधन में कुल 91 सीटें, जबकि अन्य 98 सीटें रहीं थीं।

2019 vs 2024 Lok Sabha Election Results: साल 2024 में क्या रहेगा रिजल्ट 

इस बार का चुनाव अपने आप में एतिहासिक रहा है। क्योंकि, साल 1952 के बाद से यह पहली बार है, जब चुनावी मतदान प्रक्रिया 44 दिनों तक चली है। वहीं, भाजपा बीते दो बार के आम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही है, जबकि विपक्ष में शामिल कांग्रेस के प्रदर्शन में गिरावट देखी गई है।

इस बार भाजपा के विजय रथ को रोकने के प्रयास के तहत 28 पार्टियों के गठबंधन I N D I A ने घेरने की पूरी कोशिश की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार भी भाजपा बहुमत से सरकार बनाने में कामयाब रहेगी या फिर एक बार चुनावी बिसात पर विपक्ष खोई हुई सत्ता को हासिल कर नई पारी की शुरुआत करेगी। 

नोटः लोकसभा परिणाम 2024 जारी होते हुए इस लेख में आंकड़ों को लेकर तुलना की जाएगी। कृपया आर्टिकल पढ़ते रहें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News