This is an archived article last updated on Jan 20, 2025. The information may be outdated.

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग से अब होगी इतनी सैलरी

Last Updated: Jan 20, 2025, 12:01 IST

8वें वेतन आयोग में अब केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर किस प्रकार कर्मचारियों को इसका फायदा मिलने वाला है। 

8वां वेतन आयोग
8वां वेतन आयोग

 

केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार अब खत्म हो गया है।  केंद्र सरकार ने बजट से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग के गठन को हरी झंडी दिखा दी गई है। यह ऐसे समय में हुआ है, जब कर्मचारियों व पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़कर 53 फीसदी तक पहुंच चुका है। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि अब केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी कितनी होगी। 

2026 तक सौंपनी होगी रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बैठक में 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर फैसला लिया गया है। इस आयोग को साल 2026 में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

 

कब खत्म होगा 7वां वेतन आयोग

वेतन आयोग का इतिहास उठाकर देखें, तो इनका कार्यकाल 10 साल का रहा है। चौथा, पांचवा और छठा वेतन आयोग 10-10 साल का रहा है। वहीं, 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था, जो कि 2025 दिसंबर में खत्म होगा। इसके बाद 8वां वेतन आयोग 2026 में लागू होगा। 

 

8वें वेतन आयोग में इतनी होगी न्यूनतम सैलरी

रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 2.86 तक तय किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18 हजार रुपये से बढ़कर  51,480 रुपये हो जाएगी। वहीं, पेंशन की बात करें, तो वर्तमान में न्यूनतम पेंशन 9 हजार रुपये है, जो कि बढ़कर 25 हजार 740 रुपये तक हो सकती है।  हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ऐसा होता है, तो महंगाई भ

 

7वें वेतन आयोग में यह हुआ था फायदा

7वां वेतन आयोग साल 2016 में लागू  हुआ था। इस वर्ष फिटमेंट फैक्टर 1.86 से बढ़ाकर 2.57 किया गया था। इससे मूल वेतन में 2.57 के बराबर वृद्धि हुई थी। वहीं, जिस समय फिटमेंट फैक्टर 1.86 था, उस समय मूल वेतन में 1.86 से गुना हुई थी।  हालांकि, अब 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों को इसका अधिक लाभ मिलेगा। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 20, 2025, 12:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News