8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, दो प्रमुख नियुक्तियों को केंद्र की मंजूरी, क्या होगा रोल, देखें यहां

Last Updated: Apr 15, 2026, 17:34 IST

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने स्मिता मोल एम.एस. और अंबिका आनंद की नियुक्ति को मंजूरी दी है। दोनों अधिकारी आयोग में अहम प्रशासनिक भूमिका निभाएंगी। यह आयोग कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन संरचना की समीक्षा कर महत्वपूर्ण सिफारिशें तैयार करेगा।

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, दो प्रमुख नियुक्तियों को केंद्र की मंजूरी, क्या होगा रोल, देखें यहां
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, दो प्रमुख नियुक्तियों को केंद्र की मंजूरी, क्या होगा रोल, देखें यहां

8वें वेतन आयोग से जुड़ा एक अहम प्रशासनिक फैसला सामने आया है। नियुक्ति समिति ने दो सिविल सेवा के अधिकारिओं स्मिता मोल एम.एस. (ISS) और अंबिका आनंद (IAS) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इन अधिकारियों को व्यय विभाग के तहत लैटरल शिफ्ट के आधार पर आयोग में शामिल किया गया है। सिविल सर्विसेज बोर्ड (CSB) की सिफारिशों के बाद मंगलवार को इन नियुक्तियों को हरी झंडी मिली।

स्मिता मोल एम.एस. की नियुक्ति और कार्यकाल

स्मिता मोल एम.एस. इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें 8वें वेतन आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल को-टर्मिनस आधार पर रहेगा, जिसे अप्रैल 2029 तक या अगले आदेश तक बढ़ाया जा सकता है।

अंबिका आनंद की भूमिका और अवधि

अंबिका आनंद वर्तमान में इस्पात मंत्रालय में निदेशक (Director) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें 8वें वेतन आयोग में डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल अक्टूबर 2030 तक या आगे के आदेश तक जारी रह सकता है।

पहले की गई प्रमुख नियुक्तियां

इससे पहले केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग में संयुक्त सचिव के पद पर दो वरिष्ठ अधिकारियों, अमित सतीजा (IAS) और नीरज कुमार गायगी (IDAS) की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। ये दोनों अधिकारी व्यय विभाग के अंतर्गत कार्य करेंगे।

8वें वेतन आयोग का क्या है रोल 

8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्तों और पेंशन संरचना की समीक्षा और संशोधन के लिए जिम्मेदार होता है। लैटरल इंडक्शन के माध्यम से अधिकारियों की नियुक्ति का उद्देश्य आयोग की प्रशासनिक और विश्लेषणात्मक क्षमता को मजबूत करना है, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

दुनिया का कौन-सा सागर ईरान और रूस को करता है कनेक्ट? जानें नाम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 15, 2026, 17:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News