Assembly Elections 2026: केरल या असम कहां हुई सर्वाधिक वोटिंग? यहां देखें फाइनल वोट परसेंटेज
Assembly Elections 2026: पुडुचेरी में सबसे अधिक 89.83% मतदान दर्ज किया गया। असम 85.38% वोटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि केरल में 78.03% मतदान हुआ। इस तरह केरल के मुकाबले असम में ज्यादा वोटिंग हुई। सभी राज्यों में मतगणना 4 मई को की जाएगी।
असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया है। मतदाता असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी।
चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पुडुचेरी में सबसे अधिक 89.20% मतदान दर्ज किया गया। असम 85.38% वोटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि केरल में भी 78.03% मतदान के साथ अच्छी भागीदारी देखने को मिली।
General Elections to Legislative Assemblies and Bye-elections 2026
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 9, 2026
Assam and Puducherry record highest-ever poll participation ✅
Read more : https://t.co/7olWi3tWav pic.twitter.com/TCFdVVbloW
असम सीएम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके केरल समकक्ष पिनाराई विजयन समेत कई प्रमुख नेताओं ने सुबह ही अपने मताधिकार का उपयोग किया। सभी राज्यों में मतगणना 4 मई को की जाएगी।
Assam Election 2026: असम चुनाव के 5 सबसे धनवान उम्मीदवार कौन हैं? देखें नाम और नेट वर्थ
किस राज्य में पड़े कितने प्रतिशत मत
चुनाव आयोग के आकड़ों के अनुसार, केरल, असम और पुडुचेरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुचारू रूप संपन्न कराया गया। पुडुचेरी में सबसे अधिक 89.83% मतदान दर्ज किया गया। असम 85.38% वोटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि केरल में भी 78.03% मतदान दर्ज किया गया।
केरल में कड़ा मुकाबला, 883 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
केरल में 2.71 करोड़ मतदाता 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 883 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। यहां सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF), कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
शाम 5 बजे तक शानदार वोटिंग
शाम 5 बजे तक असम में 84.42%, केरल में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% मतदान दर्ज किया गया था। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला।
पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया
आज पश्चिम बंगाल में पहले फेज के मतदान के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन है, जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख भी आज ही है। असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
Assembly polls: Assam's voter turnout records 86.92% at 5 pm; 75.01% in Keralam
— ANI Digital (@ani_digital) April 9, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/7hv3Qo3snD #Assemblypolls #Assam #voter #turnout #records #Keralam pic.twitter.com/da4gCkws52
Kerala Assembly Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव में NDA कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट यहां देखें
Assam Assembly Elections 2026: बीजेपी नेतृत्व वाले NDA कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट यहां देखें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.