BAFTA Awards 2026: किस फिल्म ने जीता कौन सा अवार्ड? भारत की किस फिल्म में मारी बाजी? देखें यहां

Last Updated: Feb 23, 2026, 12:38 IST

वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another) ने बाफ्टा 2026 में बेस्ट फिल्म, निर्देशन और कई बड़े अवॉर्ड जीते। ज़ूट्रोपोलिस 2 (Zootropolis 2) बेस्ट एनिमेटेड फिल्म बनी। भारतीय फिल्म बूँग (Boong) ने चिल्ड्रेन्स एंड फैमिली फिल्म (Children’s & Family Film) श्रेणी में जीत दर्ज कर भारत का नाम रोशन किया। 

BAFTA Awards 2026: किस फिल्म ने जीता कौन सा अवार्ड? भारत की किस फिल्म में मारी बाजी? देखें यहां
BAFTA Awards 2026: किस फिल्म ने जीता कौन सा अवार्ड? भारत की किस फिल्म में मारी बाजी? देखें यहां

लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल (Royal Festival Hall) में आयोजित 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड्स 2026 सिनेमा के लिए एक शानदार जश्न बनकर उभरे। इस समारोह में दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया गया, जहां तालियों और उत्साह के बीच कई बड़ी जीत दर्ज हुईं।

‘One Battle After Another’ का दबदबा 

इस साल की सबसे बड़ी विजेता फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another) रही, जिसे Paul Thomas Anderson ने निर्देशित किया। फिल्म ने बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर, एडाप्टेड स्क्रीनप्ले, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और सपोर्टिंग एक्टर (Sean Penn) समेत कुल 6 अवॉर्ड जीते और समारोह पर अपना दबदबा कायम रखा। 

अन्य फिल्मों की शानदार जीत  

सिनर्स (Sinners) जिसे रायन कूगलर (Ryan Coogler) ने निर्देशित किया, ने तीन अवॉर्ड (ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, ओरिजिनल स्कोर, सपोर्टिंग एक्ट्रेस) अपने नाम किए। वहीं Frankenstein, जिसे Guillermo del Toro ने बनाया, ने टेक्निकल कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अवॉर्ड जीते। 

भारत के लिए गर्व का पल: ‘Boong’ की जीत 

भारत के लिए यह समारोह बेहद खास रहा, क्योंकि मणिपुरी भाषा की फिल्म Boong ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म का अवॉर्ड जीत लिया। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) द्वारा समर्थित इस फिल्म ने Arco, Lilo & Stitch और Zootropolis 2 जैसी मजबूत फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। यह जीत भारतीय सिनेमा, खासकर नॉर्थईस्ट के क्षेत्रीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

BAFTA Awards Winners 2026 यहां देखें विजेता लिस्ट  

श्रेणी (Category)

विजेता (Winner)

एडेप्टेड स्क्रीनप्ले (Adapted Screenplay)

वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)

एनिमेटेड फिल्म (Animated Film)

ज़ूट्रोपोलिस 2 (Zootropolis 2)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film)

वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)

ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन (British Short Animation)

टू ब्लैक बॉयज़ इन पैराडाइज़ (Two Black Boys in Paradise)

ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म (British Short Film)

दिस इज़ एंडोमेट्रियोसिस (This Is Endometriosis)

कास्टिंग (Casting)

आई स्वियर (I Swear)

चिल्ड्रेन्स एंड फैमिली फिल्म (Children’s & Family Film)

बूंग (Boong)

सिनेमैटोग्राफी (Cinematography)

वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)

कॉस्ट्यूम डिज़ाइन (Costume Design)

फ्रैंकनस्टीन (Frankenstein)

निर्देशक (Director)

पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson)

डॉक्यूमेंट्री (Documentary)

मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन (Mr. Nobody Against Putin)

एडिटिंग (Editing)

वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)

ईई राइजिंग स्टार (EE Rising Star)

रॉबर्ट अरामयो (Robert Aramayo)

फेलोशिप (Fellowship)

डेम डोना लैंगली (Dame Donna Langley)

गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म (Film Not in English Language)

सेंटीमेंटल वैल्यू (Sentimental Value)

लीडिंग एक्टर (Leading Actor)

रॉबर्ट अरामयो (Robert Aramayo)

लीडिंग एक्ट्रेस (Leading Actress)

जेसी बकले (Jessie Buckley)

मेक अप & हेयर (Make Up & Hair)

फ्रैंकनस्टीन (Frankenstein)

ओरिजिनल स्कोर (Original Score)

सिनर्स (Sinners)

ओरिजिनल स्क्रीनप्ले (Original Screenplay)

सिनर्स (Sinners)

सिनेमा में उत्कृष्ट ब्रिटिश योगदान (Outstanding British Contribution to Cinema)

क्लेयर बिन्स (Clare Binns)

उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म (Outstanding British Film)

हैमनेट (Hamnet)

ब्रिटिश लेखक/निर्देशक/निर्माता द्वारा उत्कृष्ट डेब्यू (Outstanding Debut by British Writer/Director/Producer)

माई फादर्स शैडो (My Father’s Shadow)

प्रोडक्शन डिज़ाइन (Production Design)

फ्रैंकनस्टीन (Frankenstein)

साउंड (Sound)

एफ1 (F1)

स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स (Special Visual Effects)

अवतार: फायर एंड ऐश (Avatar: Fire and Ash)

सपोर्टिंग एक्टर (Supporting Actor)

सीन पेन (Sean Penn)

सपोर्टिंग एक्ट्रेस (Supporting Actress)

वुन्मी मोसाकू (Wunmi Mosaku)

‘Boong’ की कहानी क्यों है खास: 

Lakshmipriya Devi द्वारा निर्देशित ‘Boong’ एक भावनात्मक कहानी है, जो मणिपुर के सामाजिक और राजनीतिक तनाव के बीच एक छोटे बच्चे के जीवन को दर्शाती है। फिल्म में ‘Boong’ (Gugun Kipgen) अपने खोए हुए पिता को वापस लाने की कोशिश करता है ताकि उसकी मां मंडाकिनी (Bala Hijam) फिर से खुश हो सके। अपने दोस्त राजू (Angom Sanamatum) के साथ वह मोरेह तक का सफर तय करता है और अपने पिता की तलाश में म्यांमार तक पहुंच जाता है। 

दुनिया का सबसे शॉर्टकट रास्ता जो अटलांटिक को प्रशांत महासागर से जोड़ता है, जानें नाम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 23, 2026, 12:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News