This is an archived article last updated on Aug 21, 2024. The information may be outdated.

Bharat Bandh 21 August 2024: भारत बंद पर क्या-क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला, यहां जानें

Last Updated: Aug 21, 2024, 17:10 IST

Bharat Bandh 21 August: भारत में 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया है। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी और एसटी श्रेणी में क्रीमिलेयर को आरक्षण देने के विरोध में किया गया है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे कि भारत में बुधवार को क्या बंद रहेगा और क्या खुलेगा ?

भारत बंद
भारत बंद

Bharat Bandh 21 August: भारत में 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसके तहत पूरे भारत में बंद का ऐलान किया गया है, जिससे भारत में सामान्य गतिविधियां प्रभावित हो और रोष प्रकट किया जा सके। हालांकि, यहां सवाल है कि आखिर भारत बंद का आह्वान क्यों किया गया है और यह किसकी ओर से ऐसा ऐलान किया गया है। ऐसे में इस संबंध में जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

Bharat Bandh 21 August: क्यों रहेगा भारत बंद

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर भारत बंद करने का निर्णय क्यों लिया गया है, तो आपको बता दें कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय के खिलाफ लिया गया है, जिसमें कोर्ट की ओर से एससी और एसटी श्रेणी में क्रीमिलेयर को आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है।

कोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों को इसकी आवश्यकता है, उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए। ऐसे में इस फैसले के खिलाफ आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से इस निर्णय का विरोध किया जा रहा है और पूरे भारत बंद का ऐलान किया गया है। साथ ही भारत बंद का समर्थन राजनीतिक पार्टी बसपा की ओर से भी किया गया है। 

विपक्षी संगठनों के मुताबिक, यह फैसला ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में नौ जजों की पीठ के निर्णय को कमजोर करता है, जिससे भारत में आरक्षण की रूपरेखा स्थापित की गई थी। कुछ संगठनों ने सरकार से इस फैसले को यह कहते हुए खारीज करने की मांग की है कि यह फैसला अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के संवैधानिक अधिकारों का हनन करता है। 

21st august 2024 Bharat Bandh News: भारत बंद पर क्या रहेगा बंद 

भारत बंद पर किन सुविधाओं पर असर पड़ेगा, इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं और कुछ निजी दफ्तरों पर इसका असर देखा जा सकता है। साथ ही स्थानीय स्तर पर कुछ दुकानों पर भी इसका असर हो सकता है, हालांकि अधिकांश दुकानें और बाजार खुले रहेंगे। वहीं, कुछ जगहों पर भारत बंद का असर दिखा है। देश के कुछ बाजार बंद रहने के साथ धरना-प्रदर्शन हुए हैं। साथ ही कुछ जगहों पर प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज का भी सहारा लेना पड़ा है। 

Bharat Bandh 21 August: क्या रहेगा खुला 

भारत बंद पर सभी प्रकार की सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं खुली रहेंगी। इस कड़ी में सभी अस्पताल, एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं शुरू रहेंगी। वहीं, अभी तक सरकारी बैंकों के बंद रहने को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। ऐसे में सभी सरकारी बैंक और सरकारी दफ्तर भी खुले रहेंगे।  

Bharat Bandh 21 August: यहां रहेगा हाई अलर्ट

भारत बंद के दौरान विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट रहेगा। क्योंकि, यह जगह संवेदनशील तौर पर देखी जाती है। ऐसे में यहां अधिक संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही यहां होने वाले किसी भी धरना-प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। साथ ही देशभऱ के धऱना-प्रदर्शन वाले स्थलों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे कम गर्मी पड़ती है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 21, 2024, 17:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News