This is an archived article last updated on Aug 20, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे कम गर्मी पड़ती है, जानें

Last Updated: Aug 20, 2024, 12:46 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। साथ ही, यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा या सुना होगा, जो कि अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे कम गर्मी पड़ती है ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।   

यूपी में सबसे कम गर्मी वाला जिला
यूपी में सबसे कम गर्मी वाला जिला

उत्तर प्रदेश उत्तर भारत में स्थित प्रमुख राज्यों में से एक है। भारत का यह राज्य अपनी सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाने जाता है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।

साथ ही, यह अपनी कृषि समृद्धता के लिए भी जाना जाता है। यहां का वातावारण कई फसलों के लिए अनुकूल है। इस कड़ी में यहां का वातावरण अधिकांश गर्म रहता है। हालांकि, सर्दी के कुछ महीने अपवाद हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे कम गर्मी पड़ती है ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश के कुल जिले 

उत्तर प्रदेश के कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं। ये सभी जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं, जो कि चार संभागों का हिस्सा हैं। ये कुल चार संभाग-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड हैं। कुछ किताबों में रूहेलखंड का भी जिक्र मिलता है।

इसके अतिरिक्त यहां कुल 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत, एक लाख से अधिक ग्राम और 351 तहसील हैं।  

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर है। इनकी विशेषताओं की बात करें, तो खीरी जिला प्रसिद्ध मेंढक मंदिर के लिए जाना जाता है। वहीं, हापुड़ जिला स्टेनलेस स्टील सिटी के रूप में भी मशहूर है। 

किस जिले में पड़ती है सबसे कम गर्मी

उत्तर प्रदेश के सबसे कम गर्मी वाले जिले की बात करें, तो यह गाजीपुर जिला है। 

क्यों है सबसे कम गर्मी वाला जिला

उत्तर प्रदेश में सामान्य तौर पर मार्च के अंत से अक्टूबर के मध्य तक गर्मी का मौसम रहता है। इस कड़ी में कुछ जिलों में अधिक व कुछ जिलों में कम गर्मी का असर रहता है। गाजीपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह जिला पूर्वी भाग का हिस्सा है। ऐसे में यहां का वातावरण अधिका गर्म या ठंडा नहीं रहता है। यहां अधिकांश गर्मी मई-जून में रहती है, जबकि सबसे सर्द महीना जनवरी रहता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह यूपी के सबसे अधिक गर्मी वाले जिलों के बारे में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के दो सबसे गर्म जिले कौन-से हैं, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 20, 2024, 12:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News