उत्तर प्रदेश के दो सबसे गर्म जिले कौन-से हैं, जानें
उत्तर प्रदेश भारत का प्रमुख राज्य है, जो अपनी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के लिए विश्वभर में जाना जाता है। साथ ही, उत्तर प्रदेश की जलवायु भी अत्यधिक विविध है, जिसमें गर्मी का मौसम विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जाता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे अधिक गर्म जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत का प्रमुख राज्य है, जो अपनी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के लिए विश्वभर में जाना जाता है। साथ ही, उत्तर प्रदेश की जलवायु भी अत्यधिक विविध है, जिसमें गर्मी का मौसम विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जाता है।
राज्य में गर्मी मार्च के अंत से शुरू होकर जून के मध्य तक रहती है। इस दौरान भीषण गर्मी रहती है और पारा 45 को पार कर जाता है। हालांकि, सितंबर के अंत तक राज्य में उमस भरी गर्मी का माहौल रहता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे अधिक गर्मी वाला जिला कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। साथ ही यहां कुल 351 तहसील, 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 75 नगर पंचायत और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। लखीमपुर खीरी जिला अपनी सांंस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां प्रसिद्ध मेंढक मंदिर है। वहीं, हापुड़ जिले को हम स्टील सिटी के रूप में भी जानते हैं।
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश के सबसे पूर्वी जिला की बात करें, तो यह बलिया है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
उत्तर प्रदेश के दो सबसे गर्म जिले
उत्तर प्रदेश में आमतौर पर गर्मी में तापमान 35 से लेकर 45 तक दर्ज किया जाता है। हालांकि, अधिक तपिश होने पर यह पारा 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यूपी के दो सबसे गर्म जिलों की बात करें, तो यह आगरा और झांसी जिला है। यहां सबसे अधिक गर्मी अधिक रिकॉर्ड की जाती है।
कितने पड़ती है जिलों में गर्मी
यूपी के झांसी और आगरा जिले में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है। बीते दिनों झांसी में 28 मई को 48.1 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था, जो कि 1984 के बाद सबसे अधिक था। वहीं, आगरा में यह आंकड़ा 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 1994 के बाद सबसे अधिक था। इन दो जिलों की भौगोलिक स्थिति की वजह से इन जगहों पर सूरज की अधिक तपिश दर्ज की जाती है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.