This is an archived article last updated on Aug 21, 2023. The information may be outdated.

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘मिर्चों का शहर’, जानें

Last Updated: Aug 21, 2023, 12:55 IST

भारत में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग शहर हैं। इन सभी शहरों की अपनी विशेषता है, जिस वजह से यह शहर देश के साथ- साथ विश्व में भी अपनी पहचान रखते हैं। भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में जानने की अपनी इस सीरिज में हम इस लेख के माध्यम से एक और शहर के बारे में जानेंगे। क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को मिर्चों का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख में इस शहर से संबंधित जानकारी दी गई है। 

मिर्चों का शहर
मिर्चों का शहर

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग शहर हैं, जिनकी अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। कुछ शहरों की विशेषताओं ने उन्हें देश के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में मदद की है।

शहरों को खास बनाने में न सिर्फ वहां का खान-पान और वेशभूषआ शामिल है, बल्कि वहां मिलने वाले उत्पाद भी उन्हें अपनी पहचान बनाने में मदद करते हैं। इस कड़ी में कुछ शहरों को उनके उत्पादों की वजह से उन्हें उनके उपनामों से भी जाना जाता है।

क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को मिर्चों का शहर भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 



किस शहर को कहा जाता है मिर्चों का शहर

भारत शुरू से ही मसालों का गढ़ रहा है। यही वजह है कि इतिहास उठाकर देखें, तो ब्रिटिश काल से ही मसालों की मांग विश्व में फैलनी लगी थी। अंग्रेज भी मसालों के व्यापार के लिए भारत का रूख करते थे। ऐसे में भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे मिर्चों का शहर कहा जाता है। आपको बता दें कि आंध्रप्रदेश राज्य के गुंटूर जिले को मिर्चों का शहर कहा जाता है। 

 

क्यों कहा जाता है मिर्चों का शहर

अब आप सोच रहे होंगे कि मिर्च की तो भारत के अलग-अलग राज्यों में भी खेती की जाती है। ऐसे में इस शहर को ही मिर्चों का शहर क्यों कहा जाता है। दरअसल, गुंटूर जिले में मिर्चों की अधिक खेती की जाती है और यहां मिलने वाली मिर्चों की किस्मों की पूरी भारत में मांग रहती है। 

 

कौन-सी मिर्चें हैं मशहूर

यहां मिलने वाली कई मिर्चें मशहूर हैं, जिसमें 334 मिर्च एक प्रिमियम गुणवत्ता वाली मिर्च है, जिसका निर्यात किया जाता है। इसके अलावा तेजा मिर्च भी यहां की खास मिर्चों में शामिल है।

वहीं, गुंटूर सननम यहां मिलने वाली सबसे प्रमुख मिर्च है, जिसकी खेती दिसंबर से मई तक होती है। दुनियाभर में इस मिर्च की सबसे अधिक मांग रहती है।

यह मिर्च गुंटूर के अलावा खम्मम और वारंगल में भी उगाई जाती है। इसके अलावा फटकी, अंकुर, मधुबाला, इंडो-5, रोशनी और बेदकी मिर्च भी खास है। 

 

क्या है गुंटूर का इतिहास

गुंटूर के इतिहास की बात करें, तो इसकी स्थापना फ्रांसिसी शासकों ने आठवी शताब्दी में की थी। यहां अगली 10 शताब्दियों तक फ्रांसिसी शासकों का ही राज रहा। इसके बाद 1788 में इसका ब्रिटिश साम्राज्य में विलय हो गया था। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 21, 2023, 12:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News