उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है व्यापार का शहर, जानें

Sep 26, 2024, 14:01 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत के करीब 7.33 फीसदी हिस्से पर है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों की अपनी विशेषताएं हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को व्यापार के शहर के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में व्यापार का शहर
यूपी में व्यापार का शहर

उत्तर प्रदेश भारत का विविध संस्कृति और अनूठी परंपारओं वाला राज्य है। भारत का यह राज्य अपने समृद्ध इतिहास के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।

भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत के करीब 7.33 फीसदी हिस्से पर है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों की अपनी विशेषताएं हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को व्यापार के शहर के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

यूपी में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों का हिस्सा हैं। इन मंडलों में कुल चार संभाग आते हैं, जिसमें बुंदेलखंड, पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश शामिल है। इसके अतिरिक्त यहां कुल 351 तहसील, 437 नगर पंचायत, 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और 200 नगर पालिका परिषद् हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। लखीमपुर खीरी प्रसिद्ध मेंढक मंदिर के लिए जाना जाता है, तो हापुड़ शहर स्टील सिटी के रूप में विख्यात है।

उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले

उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया है, तो सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है, तो सबसे पश्चिमी जिला शामली है। 

कौन-सा जिला है व्यापार का शहर

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला व्यापार का शहर है, तो आपको बता दें कि यह जिला कानपुर नगर है। इसे हम उद्योग नगर या व्यापार के शहर के रूप में भी जानते हैं।

क्यों कहा जाता है व्यापार का शहर

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कानपुर को व्यापार का शहर क्यों कहा जाता है ? आपको बता दें कि यह  शहर पूरे उत्तर भारत का प्रमुख उद्योगिक नगर है। यहां रासायन, कपड़ा और चमड़े का प्रमुख रूप से व्यापार होता है। इस कड़ी में यहां कई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। कई उद्योगिक इकाइयां होने की वजह से यह व्यापार का मुख्य केंद्र है। यही वजह है कि इस शहर को हम व्यापार के शहर के रूप में भी जानते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News