Current Affairs One-Liners 19 May 2026: प्रोजेक्ट चीता के तहत देश में चीतों की संख्या बढ़कर कितनी हो गयी?

Last Updated: May 19, 2026, 19:14 IST

Current Affairs One-Liners 19 May 2026
Current Affairs One-Liners 19 May 2026

Current Affairs One-Liners 19 May 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में प्रोजेक्ट चीता, ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक, 'मेट्रो मंडे' पहल आदि से संबंधित सवाल शामिल हैं। 

  1. भारत में प्रोजेक्ट चीता के तहत देश में चीतों की आबादी बढ़कर कितनी हो गयी है- 53  

  2. हाल ही मेंभुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है, वह किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे- उत्तराखंड

  3. भारतीय नौसेना ने हाल ही में कहां पर नौसैनिक नौकायन केंद्र का शुभारंभ किया- भोपाल (मध्य प्रदेश)

  4. हाल ही में पूर्वी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का आयोजन कहां किया जा रहा है- भुवनेश्वर (ओडिशा)

  5. भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक का आयोजन कहां किया जायेगा-इंदौर (मध्य प्रदेश)

  6. वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बन गए है- संदीप लामिछाने (नेपाल)

  7. हाल ही में किसने बेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

  8. नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रिकॉर्ड कितनी बार माउंट एवरेस्ट फतह किया- 32वीं  

  9. भारतीय रेलवे ने जम्मू-कटरा रेल खंड पर कितने करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा कार्यों को अपग्रेड की मंजूरी दी- 238 करोड़

  10. हाल ही में 'मेट्रो मंडे' पहल की शुरुआत किस राज्य/UTs में शुरू की गयी- दिल्ली  

  11. तुषार कुमार 23 वर्ष की आयु में किस देश में सबसे युवा भारतीय मूल के मेयर बने है- ब्रिटेन

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 19, 2026, 19:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News