This is an archived article last updated on Oct 16, 2019. The information may be outdated.

भारतीय अर्थव्यवस्था-2019 पर कर्रेंट सामान्य ज्ञान प्रश्न्नोतरी

Last Updated: Oct 16, 2019, 18:17 IST

कुछ परीक्षा विशेषज्ञों के अवलोकन में यह पाया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर आधारित प्रश्न हमेशा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं. इसलिए हमने इस लेख में भारत और विश्व की वर्तमान आर्थिक घटनाओं से संबंधित कुछ इम्पोर्टेन्ट GK प्रश्न प्रकाशित किए हैं. उम्मीद है कि ये प्रश्न UPSC/ PSC/SSC/Banking/CDS आदि परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी होंगे.

GK Quiz on Indian Economy-2019
GK Quiz on Indian Economy-2019

भारतीय अर्थव्यवस्था के ये 15 GK प्रश्न और उत्तर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC/PSC / SSC / बैंकिंग आदि के लिए प्रकाशित किए गये हैं. इसलिए इन प्रश्नों को हल करें और अपनी सफलता की संभावनाओं को बढ़ाएं.

1. 'गंगा आमंत्रण अभियान' किस मंत्रालय ने शुरू किया है?
(a) जल शक्ति मंत्रालय
(b) पर्यावरण मंत्रालय
(c) पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
(d) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
उत्तर: a
व्याख्या: गंगा आमंत्रण अभियान, जल संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए गंगा नदी पर एक अनूठा खुला जल राफ्टिंग और कयाकिंग अभियान है. गंगा आमंत्रण  अभियान का शुभारंभ जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया गया है.

2. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है / हैं?
I.  IMF के 164 सदस्य हैं
II. आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है
III. इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है
(a) केवल I और II
(b) केवल I और III
(c) केवल II
(d) केवल II और III
उत्तर: c
व्याख्या: वर्तमान में आईएमएफ के 189 सदस्य हैं और इसका मुख्यालय वाशिंगटन, डीसी में है. IMF की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है.

3. विश्व बैंक समूह के वर्तमान प्रमुख कौन हैं?
(a) डोनाल्ड टस्क
(b) डेविड मालपास
(c) क्रिस्टीन लेगार्ड
(d) जिम योंग किम
उत्तर: b
व्याख्या: विश्व बैंक समूह का अध्यक्ष विश्व बैंक समूह का प्रमुख होता है. ‘डेविड मालपास 'विश्व बैंक समूह के वर्तमान अध्यक्ष हैं. वह 9 अप्रैल, 2019 से पद पर हैं. डेविड ने जिम योंग किम की जगह ली है.

4. भारत में निम्नलिखित में से कौन सा प्रत्यक्ष कर है?
(a) बिक्री कर
(b) वैट
(c) संपत्ति कर
(d) वस्तु एवं सेवा कर 
उत्तर: c
व्याख्या: संपत्ति कर प्रत्यक्ष कर है जो व्यक्ति की संपत्ति (मकान, किराए के भवन आदि) पर लगाया जाता है. अन्य प्रत्यक्ष कर हैं, निगम कर, आयकर और धन कर.

5. मौद्रिक नीति समिति के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(a) मौद्रिक नीति समिति (MPC) में 8 सदस्य हैं 
(b) मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अध्यक्षता वित्त मंत्री करते हैं
(c) मौद्रिक नीति समिति (MPC) का गठन हर साल किया जाता है.
(d) आरबीआई अधिनियम, 1935 के अनुसार मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का गठन किया जाता है
उत्तर: d
व्याख्या: मौद्रिक नीति समिति (MPC) RBI के गवर्नर की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय समिति है. MPC का गठन RBI अधिनियम, 1934 में परिवर्तन करके; वित्त अधिनियम- 2016 के अनुसार की गयी थी. 

6. अक्टूबर 2019 तक, नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) की वर्तमान दर क्या है?
(a) 5.15%
(b) 4.75%
(c) 5.4%
(d) 4.0%
उत्तर: D
व्याख्या: अक्टूबर 2019 तक, नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) की वर्तमान दर 4% है, पॉलिसी रेपो रेट @ 5.15%, रिवर्स रेपो दर 4.9%, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी  सीमांत @ 5.40% और बैंक दर 5.40% है.

7. नकद आरक्षित अनुपात (CRR) क्या होता है?
(a) आरबीआई के पास वाणिज्यिक बैंक की कुल जमा राशि का हिस्सा
(b) एक वाणिज्यिक बैंक की कुल जमा राशि का खुद बैंक के पास जमा हिस्सा
(c) वाणिज्यिक बैंकों के द्वारा जनता को दिया गया उधार 
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: a
व्याख्या: CRR; एक वाणिज्यिक बैंक की कुल जमा का एक निश्चित प्रतिशत होता है जो RBI के पास जमा होता है. RBI, वाणिज्यिक बैंकों को CRR के रूप में जमा धन पर ब्याज नहीं देता है. CRR; भारतीय बैंकिंग प्रणाली में तरलता को नियंत्रित करने के लिए RBI द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक मौद्रिक उपकरण है.

8. NIRVIK योजना क्या है?
(a) देश के हथकरघा क्षेत्र में मदद करने के लिए एक योजना
(b) निर्यातकों के लिए एक ऋण योजना
(c) देश में कुपोषण की स्थिति में सुधार के लिए एक स्वास्थ्य योजना 
(d) जीएसटी रिफंड योजना
उत्तर: b
व्याख्या: एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ECGC) ने निर्यातकों के लिए ऋण उपलब्धता बढ़ाने और ऋण देने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए "NIRVIK" ’योजना शुरू की है. NIRVIK 'देश के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया गया है.

9. वर्तमान में भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के कितने बैंक हैं?
(a) 27
(b) 12
(c) 21
(d) 17
उत्तर: b
व्याख्या: 30 अगस्त, 2019 को, भारत के वित्त मंत्री ने 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 4 बड़े सार्वजनिक बैंकों में विलय करने की घोषणा की थी. इस विलय के बाद अब भारत में 
 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या घटकर 12 हो गई है जो कि पहले 27 थी.

10. विनिर्माण क्षेत्र के छोटे उद्यमों के लिए वार्षिक कारोबार की सीमा क्या है?
(a) 5 करोड़ से 75 करोड़ के बीच
(b) 5 करोड़ से कम
(c) 75 करोड़ से 250 करोड़ के बीच
(d) सिर्फ 25 करोड़
उत्तर: a
व्याख्या: फरवरी 2018 से भारत में माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) की परिभाषा बदल दी गई है. अब MSME को संयंत्र और मशीनरी / उपकरण में निवेश के बजाय 'वार्षिक कारोबार' के आधार पर परिभाषित किया जाएगा. अब सूक्ष्म उद्यमों के लिए 'वार्षिक कारोबार' की सीमा 5 करोड़ रुपये से कम, छोटे उद्यमों के लिए 5 से 75 करोड़ रुपये के बीच और मध्यम उद्यमों के लिए यह विनिर्माण और सेवा क्षेत्र दोनों के लिए 75 रुपये से 250 करोड़ रुपये के बीच है.

11. निम्नलिखित में से कौन मेल नहीं खाता है?
(a) नरसिम्हन समिति: 1998
(b) शिवरामन समिति: 1985
(c) लीलाधर समिति: 2008
(d) नायक समिति: 2014
उत्तर: b
व्याख्या: नाबार्ड की स्थापना 1979 श्री बी. शिवरामन समिति की सिफारिशों पर की गई थी. श्री बी शिवरामन; योजना आयोग के पूर्व सदस्य थे. RBI द्वारा गठित नरसिम्हन समिति (1998), लीलाधर समिति (2008), RBI के उप-गवर्नर की अध्यक्षता में और नायक समिति का गठन 2014 में किया गया था.

12. वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक रिपोर्ट 2019 में भारत की रैंक क्या है?
(a) 71 वां
(b) 68 वाँ
(c) 78 वाँ
(d) 52 वां
उत्तर: b
व्याख्या: भारत, वार्षिक वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2019में 68 वें स्थान पर फिसल गया है. भारत, पिछले वर्ष के रैंक से १० अंक नीचे फिसल गया है. ग्लोबल कॉम्पिटिटिव इंडेक्स रिपोर्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी की गई है.वर्ष 2019 में सिंगापुर इस सूची में सबसे ऊपर है जबकि अमेरिका दूसरे स्थान पर है.

13. निम्न में से कौन सी रिपोर्ट विश्व बैंक द्वारा जारी नहीं की जाती है?
(a) वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट
(b) ईज ऑफ डूइंग बिजनेस
(c) ग्लोबल इकनोमिक प्रोस्पेक्टस
(d) ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट
उत्तर: d
व्याख्या: ग्लोबल इकनोमिक प्रोस्पेक्टस, विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी की जाती है. विश्व बैंक द्वारा अन्य तीनों रिपोर्ट्स जारी की जाती हैं.

14. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंक 2019 में भारत की रैंकिंग क्या है?
(a) 50 वां
(b) 23 वें
(c) 77 वाँ
(d) 97 वां
उत्तर: c
व्याख्या: वर्ष 2019 में विश्व बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंक में भारत ने 77 वाँ रैंक प्राप्त किया है. भारत ने 2017 में अपनी 100 रैंक के मुकाबले 23 पदों की छलांग लगाई है. इस रैंकिंग के लिए विश्व बैंक द्वारा कुल 190 देशों का आकलन किया गया है.

15. वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर क्या है?
(a) 7.85%
(b) 9.25%
(c) 8.55%
(d) 8.65%
उत्तर: d
व्याख्या: श्रम मंत्रालय ने मंजूरी दी है कि वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.65% ब्याज दर का भुगतान किया जाएगा.

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Oct 14, 2019, 18:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News