This is an archived article last updated on Mar 17, 2023. The information may be outdated.

Organization और Institution में क्या होता है अंतर, जानें

Last Updated: Mar 17, 2023, 19:12 IST

आपने Organization और Institution के बारे में सुना होगा। दोनों ही एक दूसरे के पर्याय हैं। हालांकि, इन दोनों के बीच अंतर को लेकर अक्सर लोग दुविधा में पड़ जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इन दोनों के बीच अंतर बताएंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

Organization और Institution में अंतर
Organization और Institution में अंतर

अंग्रेजी में कई ऐसे शब्द हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत सी एक जैसी चीजों के लिए किया जाता है। हालांकि, अलग-अलग शब्दों का अलग-अलग अर्थ होता है। लेकिन, एक ही जगह इस्तेमाल किए जाने पर लोग इनके बीच अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे ही दो शब्द Organization और Institution के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक दूसरे के पर्याय हैं। वहीं, इनके अर्थ अलग-अलग हैं। इस लेख के माध्यम से हम इन दोनों के बीच अंतर को समझेंगे। अंतर जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

क्या होता है Organization

Organization वह है, जहां कई लोग एक ही जगह पर एक ही पहचान के साथ किसी लक्ष्य के लिए काम कर रहे हो। यह मुख्य तौर पर व्यावसायिक होता है, जिसका मुख्य लक्ष्य लाभ कमाना होता है। किसी भी Organization को एक व्यक्ति या लोगों के समूह द्वारा संचालित किया जाता है, जिनका चयन Organization द्वारा ही किया जाता है। इसके लिए बोर्ड मीटिंग या फिर चुनाव का सहारा लिया जाता है, जिसमें सभी कर्मचारी शामिल होते हैं।

 

क्या होता है Institution

Institution में भी एक ही जगह पर लोग काम करते हैं। हालांकि, इनका मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना नहीं होता है। बल्कि, यह ज्ञान या जानकारी प्रदान के लिए होता है। इसके साथ ही ये सामाजिक सेवा में काम करते हैं। 



Organization और Institution में प्रमुख अंतर

 

-Organization का संचालन व्यावसायिक रूप से किया जाता है, जबकि Institution का संचालन सामाजिक सेवा के लिए होता है। इसके माध्यम से ज्ञान व जानकारी को बांटा जाता है।

 

-Organization का प्रमुख उद्देश्य लाभ प्राप्त करना होता है, जिसके लिए सभी कर्मचारी एक लक्ष्य निर्धारित कर काम करते हैं, जबकि Institution का प्रमुख उद्देश्य सामाजिक व पेशेवर रूप से होता है। इसके तहत सामाज के लिए काम किया जाता है।

 

-Organization में मुख्य तौर पर अथॉरिटी उच्च स्तरीय अधिकारियों के हाथों में ही होती है, जबकि Institution में अथॉरिटी को मैनजमेंट में अलग-अलग स्तर पर बांटा जाता है, जिससे एक सुप्रीम अथॉरिटी के हाथों में ही सब कुछ न हो।

 

-Organization का संचालन नियम और शर्तों पर किया जाता है,जबकि Institution का संचालन पंरपरा और मूल्यों पर आधारित होता है। ऐसे में इसकी सामाज के प्रति अधिक जवाबदेही होती है।

 

-Organization के जन्म के साथ बढ़ने और खत्म होने का भी एक समय होता है। वहीं, Institution हर परिस्थिति में भी बना रहता है। यह विपरित परिस्थतियों में भी खुद को बनाए रखता है, जिससे भविष्य में यह बढ़ सके। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि आप Organization और Institution में अंतर समझ गए होंगे। इसी तरह अन्य चीजों के बीच अंतर समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः Algae और Fungi में क्या होता है अंतर, जानें








Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 17, 2023, 19:10 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News