Diljit Dosanjh Delhi Concert 2026: दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग रात 12 बजे तक बढ़ी, देखें मेट्रो की पूरी जानकारी

Last Updated: Oct 30, 2026, 12:32 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert Today (30 October): दिलजीत दोसांझ आज अपने टूर के अंदर नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म कर रहे हैं। फैंस को मेट्रो से आने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि स्टेडियम में पार्किंग की सुविधा नहीं है। कॉन्सर्ट के गेट शाम 4:00 बजे खुलेंगे और उनका परफॉर्मेंस शाम 7:00 बजे शुरू होगा। सभी फैंस कॉन्सर्ट में जाने से पहले मैट्रो रूट्स और टाइमिंग की जानकारी यहां से देखें।

Diljit Dosanjh Concert 2026
Diljit Dosanjh Concert 2026

Diljit Dosanjh Concert JLN Stadium: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांज (Diljit Dosanjh) के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। उनके 'ऑरा इंडिया टूर 2026' (Aura India Tour 2026) का दिल्ली कॉन्सर्ट आज, 30 अक्टूबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है।

स्टेडियम में करीब 70,000 फैंस के पहुंचने की पूरी उम्मीद की जा रही है। भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने और फैंस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इंपॉर्टेंट और जरूरी इंतजाम किए हैं। यदि आप सभी लोग भी कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रहे हैं या इस दौरान दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं, तो मेट्रो टाइमिंग, नजदीकी स्टेशन और ट्रैफिक डायवर्जन से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में यहां से जान लें। 

Diljit Dosanjh Delhi Concert 2026 Highlights 

“ऑरा इंडिया टूर 2026” के नाम से इवेंट करने वाले Diljit Dosanjh का आज 30 अक्टूबर को JLN Stadium में कॉन्सर्ट आयोजित किया गया है। इससे जुड़ी डिटेल्स और ट्रैफिक की जानकारी को हासिल करने के लिए यहां देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

कलाकार और इवेंट

दिलजीत दोसांज (Aura India Tour 2026)

कॉन्सर्ट की डेट 

आज, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

आयोजन स्थान 

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium), नई दिल्ली

मेट्रो सेवा का टाइम 

आधी रात (12:00 AM) तक बढ़ाई गई (एयरपोर्ट लाइन को छोड़कर)

ट्रैफिक प्रतिबंध टाइम 

दोपहर 1:00 बजे से रात 12:00 बजे तक

नजदीकी मेट्रो स्टेशन

जेएलएन स्टेडियम एवं जंगपुरा (वायलेट लाइन)

आम जनता के लिए पार्किंग

स्टेडियम के आसपास आम जनता के लिए पार्किंग उपलब्ध नहीं होगी। 

ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर

1095 / आपातकालीन: 112

दिल्ली मेट्रो की स्पेशल सर्विसेज: रात 12 बजे तक चलेंगी ट्रेनें? 

जी हां, रात 12 बजे तक दिल्ली मेट्रो की सर्विसेज को बढ़ा दिया गया है। देर रात कॉन्सर्ट से सुरक्षित वापसी अपने घर जाने वाले फैंस के लिए यह निर्णय दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने लिया है। 

  • आधी रात तक चलेगी: 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को पूरे नेटवर्क पर सेवाएं रात 12:00 बजे (मध्यरात्रि) तक सभी लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और रैपिड मेट्रो गुरुग्राम को छोड़कर)।
  • अतिरिक्त ट्रिप और स्टैंडबाय ट्रेनें: फैंस की भीड़ को प्रबंधित करने के लिए अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप चलाए जा रहे हैं। साथ ही, कई डिपो में स्टैंडबाय ट्रेनें भी तैयार रखी गई हैं।
  • डिजिटल क्यूआर टिकट टाइमिंग: 'Delhi Metro Sarthi' ऐप से क्यूआर (QR) कोड टिकट खरीदने की समय सीमा भी 1 घंटा बढ़ा दी गई है।

स्टेडियम पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन और गेट

DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग गेट्स के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन की सलाह दी है:

  1. वायलेट लाइन (Violet Line):

    • JLN स्टेडियम स्टेशन / जंगपुरा स्टेशन: गेट नंबर 13, 14 और 17 से प्रवेश करने वाले दर्शकों के लिए ये स्टेशन सबसे सुविधाजनक हैं।

  2. येलो लाइन (Yellow Line):

    • आईएनए (INA) / जोर बाग (Jor Bagh) स्टेशन: गेट नंबर 3, 6 और 8 से प्रवेश करने वाले दर्शक यहाँ उतरकर कुशक नाला बस डिपो रेड लाइट ड्रॉप-ऑफ पॉइंट की ओर जा सकते हैं।

Roads Where Traffic Restrictions Will Be Imposed

निम्नलिखित सड़कों और मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है:

1. Bhishm Pitamah Marg

2. Lodhi Road

3. Lala Lajpat Rai Marg (between Defence Colony and Lodhi Colony Flyover)

4. Arch Bishop Marg

5. 4th Avenue Road

6. 5th Avenue Road

7. Barapullah Flyover (between INA and Jangpura Metro Gate 2)

8. Dayal Singh College Road

9. Internal roads in CGO Complex and Lodhi Colony

Will the metro stations remain closed?

मैट्रो स्टेशन बंद होने से जुड़ी अभी तक कोई भी ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है। Diljit Dosanjh Concert 2026 में जानें वाले फैंस इससे जुड़ी डिटेल्स और अन्य जानकारी को जानने के लिए यहां से देखें। 

प्रभावित सड़कें और ट्रैफिक डायवर्जन (Routes to Avoid)

दोपहर 1:00 बजे से रात 12:00 बजे के बीच निम्नलिखित रास्तों पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है:

  • प्रभावित मार्ग: भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग (डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर से लोधी कॉलोनी फ्लाईओवर तक), आर्च विशप मार्ग, फोर्थ और फिफ्थ एवेन्यू रोड तथा बारापुला फ्लाईओवर का हिस्सा।
  • डायवर्जन पॉइंट्स: वाहनों को लोधी रोड, फोर्थ एवेन्यू रोड, जोर बाग रोड, आईएनए और मेहरचंद मार्केट की तरफ मोड़ा जाएगा।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 30, 2026, 12:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News