भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। भारत का यह राज्य अपने आंचल में भारत के गौवरशाली इतिहास को समेटे हुए है। साथ ही यहां की सांस्कृतिक विविधता भी इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती है।
उत्तर प्रदेश समूचे भारत में महत्त्वूपूर्ण स्थान पर है। यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य होने के साथ-साथ सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। वहीं, एरिया के संबंध में उत्तर प्रदेश का स्थान चौथे नंबर पर है।
इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है, जिसमें हरियाणा भी शामिल है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रदेश का इकलौता जिला कौन-सा है, जो कि झारखंड राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। राज्य का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
प्रदेश में कुल 351 तहसील, 17 नगर निगम, 826 सामुदायिक विकास खंड, 28 विकास प्राधिकरण, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और 75 नगर पंचायत मौजूद हैं।
कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के साथ सीमा
उत्तर प्रदेश कुल 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के साथ अपनी सीमा साझा करता है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश की बात करें, तो यह दिल्ली के साथ सीमा साझा करता है। दिल्ली से प्रमुख रूप से गाजियाबाद की सीमा भी लगती है। यही वजह है कि इस जिले को हम यूपी के प्रवेश द्वार के रूप में भी जानते हैं।
झारखंड के साथ सीमा साझा करने वाला यूपी का जिला
उत्तर प्रदेश का इकलौता जिला, जो झारखंड से सीमा साझा करता है, वह सोनभद्र है। यह सोनभद्र जिला प्रदेश का खनिजों वाले जिलों के रूप में भी जाना जाता है। साथ ही यहां वन क्षेत्र भी अधिक है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः कितने साल में बदल जाती है प्रधानमंंत्री की कार और कौन करता है कार का चयन, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation