This is an archived article last updated on Jul 29, 2024. The information may be outdated.

कितने साल में बदल जाती है प्रधानमंंत्री की कार और कौन करता है कार का चयन, जानें

Last Updated: Jul 29, 2024, 19:59 IST

भारत के प्रधानमंत्री अति सुरक्षित कार में सवार होते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस कार को विशेष रूप से तैयार किया गया होता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सुरक्षा के कारण ही इस कार को बदल दिया जाता है। इसके लिए एक अवधि निश्चित होती है, जिसमें कार को बदलना अनिवार्य होता है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर कितने सालों में पीएम की कार को बदल दिया जाता है और नई कार का चुनाव कौन करता है ?  

पीएम कार
पीएम कार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपने अक्सर एक काले रंग की Range Rover या Land Cruiser में देखा होगा। इन कारों के अलावा पीएम के साथ अन्य कारों का भी काफिला साथ होता है, जो कि पीएम सुरक्षा के लिए होता है। भारत के पीएम अति सुरक्षित कार में सवार होते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस कार को विशेष रूप से तैयार किया गया होता है।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में पीएम की कार को एक निश्चित अवधि के बाद बदल दिया जाता है। कितने साल में बदल दी जाती है पीएम की कार और और कौन करता है कार का चयन, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

पीएम के काफिले में कौन-सी कारें होती हैं शामिल 

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप(SPG) के हाथों में होती है। ऐसे में पीएम को एक जगह से दूसरी जगह तक एसपीजी ही ले जाती है। इसके लिए पीएम की कार के साथ-साथ अन्य कारें भी शामिल होती हैं।

पीएम के काफिले में बीएमडब्ल्यू 7 सीरिज की सेडान, बीएमडब्ल्यू एक्स 3, मर्सिडीज बेंज, फॉर्च्यूनर और रेंज रोवर कार शामिल होती हैं। इसके अतिरिक्त एक एंबुलेंस और टाटा सफारी भी होती है, जिस पर जैमर लगा होता है।

एसपीजी करती है कार को मॉडीफाई

पीएम की कार के लिए जिस गाड़ी का चुनाव होता है, उस गाड़ी को एसपीजी द्वारा मॉडीफाई किया जाता है। इस कार में सुरक्षा के लिहाज से बदलाव किए जाते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में पीएम कार में सुरक्षित रहें। 

कितने साल में बदल जाती है पीएम की कार

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें, तो सरकारी मानदंडों के मुताबिक, पीएम की कार अधिकतम 8 वर्ष तक रह सकती है। हालांकि, अब नए मानदंड के मुताबिक, इस अवधि को घटाकर छह वर्ष कर दिया गया है। अब प्रत्येक छह वर्ष में पीएम की कार को बदल दिया जाता है। 

कौन करता है कार का चुनाव

आपको बता दें कि पीएम की कार का चुनाव प्रधानमंत्री नहीं करते हैं, बल्कि इस कार का चुनाव एसपीजी के सुरक्षा दस्ते द्वारा किया जाता है। एसपीजी द्वारा कई मानदंडों के आधार पर कार को परखने के बाद कार का चुनाव किया जाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि कार क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में भी 100 किलोमीटर तक सफर तय कर सकती है। साथ ही कार को लेने के बाद इसे बुलेटप्रूफ भी तैयार करवाया जाता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत का पहला विश्व धरोहर स्थल कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 29, 2024, 19:59 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News