भारत का पहला विश्व धरोहर स्थल कौन-सा है, जानें
भारत एक सांस्कृतिक विरासत वाला देश है। यहां की परंपराएं, मान्यताएं, आस्था, विश्वास, समृद्ध इतिहास और खान-पान इसे अन्य देशों से अलग बनाते हैं। यही वजह है कि पर्यटन के क्षेत्र में भारत विशेष स्थान रखता है और हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखता है। आपने भी भारत के कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि विश्व विरासत स्थल की सूची में भारत का क्या स्थान है ? यदि आप नहीं जाते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला देश है। यहां की सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास इसे अन्य देशों से अलग बनाते हैं। वैश्विक पटल पर भारत अपने यहां के ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है, जो कि वर्षों से अपने ओर पर्यटकों को आकर्षित करते रहे हैं। इस कड़ी में भारत के कई पर्यटन स्थलों को विश्व विरासत सूची से भी नवाजा गया है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि विश्व विरासत सूची में भारत का पहला स्थल कौन-सा था ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्या होती है विश्व धरोहर स्थल सूची
यूनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं। यही समिति इन स्थलों की देखरेख यूनेस्को के तत्वाधान में करती है। इसका उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है, जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्त्वपूर्ण हैं।
आपको बता दें कि कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
भारत का पहला विश्व विरासत स्थल
भारत के पहले विश्व विरासत स्थल की बात करें, तो सबसे पहले महाराष्ट्र में स्थित अजंता की गुफाओं को विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया गया था। साल 1983 में यूनेस्को की ओर से सांस्कृतिक सूची में इस स्थल को शामिल किया गया था।
क्या है अजंता की गुफाओं का महत्त्व
अजंता की गुफाएं बुद्ध कला की प्रदर्शित करती हैं, जो कि दो अलग-अलग काल में बनाई गई हैं। इन गुफाओं को पहाड़ों की चट्टानों को काटकर बनाया गया है, जिसमें भगवान बुद्ध की प्रतिमा नजर आती हैं। बाद में वाकटका सम्राज्य में भी इसमें अन्य स्थलों को शामिल किया गया था। आज ये गुफाएं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं, जिसमें ईसा पूर्व की पहली व दूसरी से लेकर पांचवी शताब्दी तक की झलक देखने को मिलती है।
वर्तमान में भारत में कितनी हैं विश्व विरासत स्थल
भारत में वर्तमान में 43 विश्व विरासत स्थल हैं, जिसमें 35 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और एक मिश्रित है। भारत विश्व विरासत स्थल को लेकर दुनिया में छठे स्थान पर आता है। हाल ही में इस सूची में अहोम साम्राज्य के मोइदम को इसमें शामिल किया गया है, जो कि एक समाधि स्थल होते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.