भारत के 5 सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे, यहां देखें लिस्ट
भारत में आज एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने के लिए विभिन्न हाईवे और एक्सप्रेस-वे मौजूद हैं। इनके माध्यम से प्रतिदिन करोड़ों यात्री अपनी मंजिल तक का सफर तय करते हैं। साथ ही देश की आर्थिक व्यवस्था में भी इन मार्गों का महत्त्व है। क्योंकि, इनके माध्यम से प्रतिदिन कई टन माल को एक शहर से दूसरे शहर तक भेजा जाता है। आपने देश के कई एक्सप्रेस-वे पर सफर भी किया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के पांच सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे कौन-से हैं ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत लगातार विकास के पथ पर है, जो कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ प्रगति की सीढ़ियां चढ़ रहा है। भारत के मूलभूत ढांचे को विकसित करने के लिए यहां सड़क और परिवहन के क्षेत्र को भी विकसित किया जा रहा है।
इस कड़ी में प्रतिदिन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है और शहरों से लेकर गांवों के बीच की दूरी को घटाया जा रहा है। आपने भारत के अलग-अलग एक्सप्रेस-वे के बारे में पढ़ा और सुना होगा। साथ ही कुछ एक्सप्रेस-वे पर सफर भी किया होगा। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के पांच सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे कौन-से हैं ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में से एक है। इसकी कुल लंबाई 1450 किलोमीटर है, जिसमें से अभी 577 किलोमीटर तक इसे शुरू किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य देश की राष्ट्रीय राजधानी को आर्थिक राजधानी से जोड़ना है, जिससे भारत नई प्रगति पर बढ़ सके।
मुंबई-नागुपर एक्सप्रेस-वे
मुंबई-नागपुर एक्स्प्रेस-वे महाराष्ट्र के प्रमुख एक्स्प्रेस-वे में से एक है। इसका निर्माण किया जा रहा है, जो कि राज्य के 10 जिलों को जोड़ने का काम करेगा। इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह 701 किलोमीटर लंबा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश का वर्तमान में सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे भी है। यह राज्य की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज से शुरू होता होता है और गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में जाकर खत्म होता है। इसकी कुल लंबाई करीब 340 किलोमीटर है, जो कि सुल्तानपुर, मऊ और बलिया जैसे जिलों से होकर गुजरता है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे है, जो कि मेरठ से शुरू होकर वाराणसी तक जाएगा। पहले यह प्रयागराज तक सीमित था। इस एक्सप्रेस-वे की 2025 तक पूरे होने की संभावना है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे साल 2022 में शुरू किया गया है। यह उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित जिलों को जोड़ने का काम करता है, जिसमें महोबा, बांदा, जालौन, चित्रकूट और हमीरपुर शामिल है। इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह कुल 296 किलोमीटर लंबा है। यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड क्षेत्र का का सबसे प्रमुख मार्ग भी कहा जाता है।
यमुना एक्सप्रेस-वे
यमुना एक्सप्रेस-वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख एक्सप्रेस-वे है। यह दिल्ली को आगरा से जोड़ने का काम करता है। इसकी कुल लंबाई की बात करें, तो यह करीब 165 किलोमीटर लंबा है। इस एक्सप्रेस-वे पर प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। यह उत्तर प्रदेश के सबसे व्यस्त एक्सप्रेस-वे में से एक है। साथ ही लखनऊ जाने वाले यात्री भी इस एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.