उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत के करीब 7.33 फीसदी हिस्से में है।
राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती है। यहां हमें एक तरफ बड़े मैदानी इलाके देखने को मिलते हैं, तो दूसरी तरफ वीरान बीहड़ मौजूद है। वहीं, इन सबके विपरित घने जंगल यहां की जैव विविधता को बनाए रखने में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं।
इस कड़ी में हमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वन क्षेत्र देखने को मिलते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले में न्यूनतम वन क्षेत्र मौजूद है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश के कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। यहां कुल 351 तहसील, 75 नगर पंचायत, 200 नगर पालिका परिषद्, 17 नगर निगम, 826 सामुदायिक विकास खंड, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 4076 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस जिले को हम स्टील सिटी के रूप में भी जानते हैं।
उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षर जिला
उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो साल 2011 में यहां की साक्षरता दर कुल 67.7 फीसदी दर्ज की गई थी। इसमें पुरुषों की साक्षरता दर 77.3 और महिलाओं की साक्षरता दर 57.2 फीसदी दर्ज की गई थी।
उत्तर प्रदेश में कुल वन क्षेत्र
उत्तर प्रदेश के कुल वन एरिया की बात करें, तो यहां करीब 7 फीसदी हिस्से पर है। वहीं, सबसे अधिक वन क्षेत्र यहां गंगा के तराई क्षेत्र में देखने को मिलता है। साथ ही यहां शीशम के पेड़ भी मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला
उत्तर प्रदेश के न्यूनतम वन क्षेत्र वाले जिले की बात करें, तो यह संत रविदास नगर है, जिसे हम वर्तमान में भदोही के नाम से भी जानते हैं। यहां कुल 3.12 वर्ग किलोमीटर में वन क्षेत्र मौजूद है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के तीन सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले जिले कौन-से हैं, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation