This is an archived article last updated on Aug 11, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के 75 जिले और उनके मुख्यालय, यहां पढ़ें

Last Updated: Aug 11, 2024, 11:26 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जो कि अपनी विविध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। राज्य में कुल 75 जिले हैं, जिनके अलग-अलग मुख्यालय भी हैं। इस लेख के माध्यम से हम यूपी के 75 जिले व उनके मुख्यालयों के बारे में जानेंगे। 

यूपी के जिले और उनके मुख्यालय
यूपी के जिले और उनके मुख्यालय

उत्तर प्रदेश को हम 'भारत का हृदय' के रूप में भी जानते हैं, जो कि भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित एक ऐसा राज्य है, जो अपनी सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहर और आर्थिक समृद्धि के लिए जाना जाता है।

भारत का यह राज्य न सिर्फ जनसंख्या के रूप से भारत का सबसे बड़ा राज्य है, बल्कि यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यूपी का क्षेत्रफल लगभग 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो इसे भारत के चौथे सबसे बड़े राज्य के रूप में पहचान दिलाता है।

इसकी सीमाएं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार से मिलती हैं। साथ ही उत्तर में इसकी सीमा नेपाल से भी लगती है। प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिनके अलग-अलग मुख्यालय हैं। हालांकि, क्या आप प्रदेश के 75 मुख्यालयों के बारे में जानते हैं ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश में मंडल और तहसील

उत्तर प्रदेश में कुल जिले 75 हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये 18 मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पश्चीमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड है। कुछ किताबों में रोहिलखंड का भी जिक्र किया गया है। इन चार संभागों में कुल 351 तहसीलों के साथ-साथ 826 सामुदायिक विकास खंड, 200 नगर पालिका परिषद्, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और एक लाख से अधिक गांव मौजूद हैं।    

यूपी के सबसे बड़े और सबसे छोटे जिले

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है। 

उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले

यूपी के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और दक्षिणी जिला सोनभद्र है।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के मुख्यालय

क्र. सं.

जिला

मुख्यालय

1

आगरा

आगरा

2

अलीगढ़

अलीगढ़

3

अंबेडकर नगर

अकबरपुर

4

अमेठी

गौरीगंज

5

अमरोहा

अमरोहा

6

औरैया

औरैया

7

अयोध्या

अयोध्या

8

आजमगढ़

आजमगढ़

9

बागपत

बागपत

10

बहराइच

बहराइच

11

बलिया

बलिया

12

बलरामपुर

बलरामपुर

13

बांदा

बांदा

14

बाराबंकी

बाराबंकी

15

बरेली

बरेली

16

बस्ती

बस्ती

17

भदोही

ज्ञानपुर

18

बिजनौर

बिजनौर

19

बदायूं

बदायूं

20

बुलंदशहर

बुलंदशहर

21

चंदौली

चंदौली

22

चित्रकूट

चित्रकूट

23

देवरिया

देवरिया

24

एटा

एटा

25

इटावा

इटावा

26

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद

27

फतेहपुर

फतेहपुर

28

फिरोजाबाद

फिरोजाबाद

29

गौतम बुद्ध नगर

नोएडा

30

गाजीपुर

गाजीपुर

31

गाजियाबाद

गाजियाबाद

32

गोंडा

गोंडा

33

गोरखपुर

गोरखपुर

34

हमीरपुर

हमीरपुर

35

हापुड़

हापुड़

36

हरदोई

हरदोई

37

हाथरस

हाथरस

38

जालौन

उरई

39

जौनपुर

जौनपुर

40

झांसी

झांसी

41

अमरोहा

अमरोहा

42

कन्नौज

कन्नौज

43

कानपुर नगर

कानपुर

44

कानपुर देहात

माटी

45

कासगंज

कासगंज

46

कौशांबी

मंझनपुर

47

कुशीनगर

कुशीनगर

48

ललितपुर

ललितपुर

49

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर

50

लखनऊ

लखनऊ

51

महाराजगंज

महाराजगंज

52

महोबा

महोबा

53

मैनपुरी

मैनपुरी

54

मथुरा

मथुरा

55

मऊ

मऊ

56

मेरठ

मेरठ

57

मिर्जापुर

मिर्जापुर

58

मुरादाबाद

मुरादाबाद

59

मुज़फ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर

60

पीलीभीत

पीलीभीत

61

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़

62

प्रयागराज

प्रयागराज

63

रायबरेली

रायबरेली

64

रामपुर

रामपुर

65

सहारनपुर

सहारनपुर

66

संभल

संभल

67

संत कबीर नगर

खलीलाबाद

68

शाहजहांपुर

शाहजहांपुर

69

शामली

शामली

70

श्रावस्ती

भिनगा

71

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर

72

सीतापुर

सीतापुर

73

सोनभद्र

रॉबर्ट्सगंज

74

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर

75

उन्नाव

उन्नाव

 

तो, यह थे यूपी के 75 जिले और उनके मुख्यालय, जिनके बारे में अलग-अलग परीक्षाओं में पूछा जाता है। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले में है जयचंद का किला, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 11, 2024, 11:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News