उत्तर प्रदेश के किस जिले में है जयचंद का किला, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण राज्यों में से एक है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और खान-पान के लिए विश्व विख्यात है। साथ ही ऐतिहासिक रूप से भी राज्य का महत्त्व है। इस कड़ी में आपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन भी किया होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में स्थित जयचंद किले का किस जिले से संबंध है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रमुख राज्य है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। एक तरफ यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, तो दूसरी तरफ यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भी चौथा सबसे बड़ा राज्य है।
इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि अपनी सीमा उत्तर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा और दिल्ली, दक्षिण में मध्य प्रदेश और पूर्व में बिहार से साझा करता है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से की सीमा नेपाल से मिलती है।
साथ ही यह छत्तीसगढ़ और झारखंड से भी सीमा साझा करता है। राज्य की राजधानी लखनऊ है, जो आर्थिक, ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से महत्त्वपूर्ण है। राज्य का इतिहास उठाकर देखें, तो यह कई ऐतिहासिक स्थलों से समृद्ध है।
ऐसे में इसके अलग-अलग जिलों में हमें किले देखने को मिल जाएंगे। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में स्थित जयचंद के किले का किस जिले से संबंध है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल जिलों की संख्या 75 है, जो कि पूरे देश में सबसे अधिक है। ये जिले कुल 18 मंडलों में विभाजित हैं, जो कि चार संभागों में आते हैं। ये चार संभाग हैं- पूर्वांचल, पश्चिमी, मध्य और बुंदेलखंड।
इन संभागों में कुल 351 तहसील हैं। साथ ही यहां 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद्, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और 75 नगर पंचायत मौजूद हैं।
किस जिले में है जयचंद का किला
अब सवाल है कि जयचंद का किला उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है ? आपको बता दें कि यह किला प्रदेश के कन्नौज जिले में स्थित है।
क्या है किले का इतिहास
जयचंद गाहड़वाल वंश के राजा थे, जिन्होंने कन्नौज और वाराणसी में किलों का निर्माण किया था। साथ ही उन्होंने बिहार के कुछ भागों पर भी राज किया था और वह गाहड़वाल वंश के अंतिम शक्तिशाली राजा थे।
ऐसा कहा जाता है कि उनकी सेना में 10 लाख सैनिक और 700 से 800 हाथी हुआ करते थे। उस समय यह किला उनका ठिकाना हुआ करता था। हालांकि, आज देखरेख के अभाव में यह किला एक टीले का रूप ले चुका है। मोहम्मद घोरी की सेना से युद्ध करते हुए जयचंद की मृत्यु हो गई थी। उनके बाद उनके बेटे हरीशचंद्र ने शासन किया था।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.