उत्तर प्रदेश में कितने हैं केंद्रीय विश्वविद्यालय और कॉलेज, जानें
उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। राज्य में साल 2011 में 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 जनसंख्या दर्ज की गई थी,जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। बीते कुछ वर्षों में प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ा है और बच्चे स्कूलों से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालयों में दाखिला ले रहे हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने विश्वविद्यालय और कॉलेज हैं ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
किसी भी राज्य के विकास में वहां की साक्षरता दर का अधिक महत्त्व होता है। शिक्षा के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से किसी भी राज्य की प्रगति का रास्ता खुलता है। यही वजह है कि भारत में केंद्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक शिक्षा के विकास के लिए काम किया जा रहा है।
इस कड़ी में भारत के चौथे सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी शिक्षा की लौ लगातार बढ़ रही है। स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों की संख्या बढ़ी है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने विश्वविद्यालय और कॉलेज हैं ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
भारत के इतिहास में उत्तर प्रदेश का विशेष महत्त्व है। पूर्व में इस प्रदेश को उत्तर-पश्चिम प्रांत के नाम से जाना जाता था। बाद में 1877 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रश्चिम आगरा एवं अवध प्रांत कर दिया गया। साल 1902 में यह संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध हुआ। वहीं, 1937 में इसका नाम सिर्फ संयुक्त प्रांत रह गया। देश आजाद हुआ और इसका नाम फिर बदला और इस बार यह उत्तर प्रदेश के रूप में सामने आया।
यूपी का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जबकि सबसे छोटा जिला हापुड़ है। लखीमपुर खीरी जिला 7680 वर्ग किलोमीटर में है, वहीं हापुड़ जिला 660 वर्ग किलोमीटर में है।
राज्य में कुल कितनी है साक्षरता दर
राज्य में कुल साक्षरता दर की बात करें, तो यहां साक्षरता दर 67.68 फीसदी है। इसमें पुरुषों की साक्षरता दर 77.3 और महिलाओं की 57.2 फीसदी है। सबसे अधिक साक्षरता दर शहरों की है, जहां करीब 75 फीसदी लोग साक्षर हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 65.5 फीसदी है।
उत्तर प्रदेश के कुल विश्वविद्यालय और कॉलेज
कुल विश्वविद्यालय - 52
केंद्रीय विश्वविद्यालय - 6
राज्य विश्वविद्यालय -19
स्नातक स्तरीय सरकारी कॉलेज -95
पीजी कॉलेज -42
वेटरेनरी विश्वविद्यालय -1
मेडिकल कॉलेज -35
निजि विश्वविद्यालय -27
डीम्ड वेटरेनरी विश्वविद्यालय -1
डीम्ड कृषि विश्वविद्यालय -1
डिग्री कॉलेज -7476
नोटः यह सभी आंकड़े यूपी सांख्यकी डायरी 2022 के मुताबिक हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है Toy City, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.