This is an archived article last updated on Apr 16, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले हरियाणा से साझा करते हैं सीमा, जानें

Last Updated: Apr 16, 2024, 11:39 IST

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी लिया जाता है। प्रदेश का यह राज्य राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से महत्त्वपूर्ण राज्य है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले हरियाणा से अपनी सीमा साझा करते हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

हरियाणा से लगे यूपी के जिले
हरियाणा से लगे यूपी के जिले

उत्तर प्रदेश अपनी विविध संस्कृति, भाषा, खान-पान, समृद्ध इतिहास और अनूठेपन के लिए जाना जाता है। इसकी ये विशेषताएं हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। इसके साथ ही यह अपने यहां मौजूद धार्मिक नगरियों के लिए भी जाना जाता है, जिससे यहां दूर-दराज से लोग मन में आस्था लिये पहुंचते हैं।

भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। ये जिले अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले हरियाणा के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का परिचय

उत्तर प्रदेश के पुराने नाम की बात करें, तो यह पहले संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, देश आजाद होने के बाद इसका नाम उत्तर प्रदेश कर दिया गया। 24 जनवरी, 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन किय गया था, जिसके बाद से हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है।

साल 2000 में इसमें से एक अलग राज्य उतरांचल राज्य का गठन किया गया, जो कि बाद में उत्तराखंड हो गया। उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। यहां कुल 822 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम और 351 तहसील हैं।

 

पढ़ेंः भारत के तीन सबसे अधिक जिले वाले राज्य कौन-से हैं, जानें

कितने राज्यों से लगती है यूपी की सीमा

अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश की सीमा कितने राज्यों से लगती है, तो यह कुल 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसके अलावा इसकी सीमा विदेश से भी लगती है।

किन राज्यों से लगती है यूपी की सीमा

उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसके अलावा इसकी सीमा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली से लगती है। साथ ही यह नेपाल के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है।

हरियाणा से लगने वाले यूपी के जिले

उत्तर प्रदेश के कुल छह जिले हरियाणा से सीमा साझा करते हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

-सहारनपुर

-शामली

-बागपत

-गौतमबुद्ध नगर

-अलीगढ़

-मथुरा

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले उत्तराखंड से साझा करते हैं सीमा, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 16, 2024, 11:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News