उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले उत्तराखंड से साझा करते हैं सीमा, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। ये जिले अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमाएं साझा करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले उत्तराखंड के साथ सीमा साझा करते हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। भारत का यह राज्य अपने यहां की विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है, जो कि आपको राज्य के अलग-अलग जिलों में देखने को मिल जाएगी।
यह बात हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश अलग-अलग राज्यों से घिरा हुआ प्रदेश है। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग जिले अलग-अलग राज्यों से भी अपनी सीमा साझा करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले उत्तराखंड के साथ सीमा साझा करते हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके अलावा यहां कुल 822 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम और 351 तहसील हैं।
प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

कितने राज्यों से साझा करता है सीमा
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से अपनी सीमा साझा करता है। आपको बता दें कि प्रदेश कुल 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसके साथ ही इसकी सीमा विदेश से भी लगती है।
पढ़ेंः भारत के तीन सबसे अधिक जिले वाले राज्य कौन-से हैं, जानें
कौन-से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से लगती है सीमा
उत्तर प्रदेश हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। साथ ही यह केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। इसके अलावा इसकी सीमा नेपाल के साथ भी लगती है।
उत्तराखंड से सीमा साझा करने वाले जिले
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले उत्तराखंड से सीमा साझा करते हैंः
-सहारनपुर
-मुजफ्फरनगर
-बिजनौर
-मुरादाबाद
-रामपुर
-बरेली
-पीलीभीत
उत्तर प्रदेश के कुल 7 जिले उत्तराखंड के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.