उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है हीरे का शहर, जानें
उत्तर प्रदेश अपने यहां की सरस संस्कृति और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। प्रदेश का प्रत्येक जिला अपनी विशेषता रखता है, जिससे इन जिलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद मिली है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला हीरे के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब साढ़ें 16 फीसदी थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा 24 करोड़ को पार कर गया है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इसके प्रत्येक जिले की अपनी-अपनी विशेषता है, जिससे जिलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान बनाने में मदद मिली है।
आपने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का एक जिला ऐसा भी है, जो कि हीरे के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं जानते हैं, तो कोई बात नहीं, इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे पूर्वी जिला बलिया है। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है।

पढ़ेंः भारत के तीन सबसे अधिक जिले वाले राज्य कौन-से हैं, जानें
उत्तर प्रदेश में हीरे का शहर
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला हीरे के शहर के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें कि प्रदेश में हीरे के शहर के रूप में बांदा जिला जाना जाता है, जो कि बुंदेलखंड क्षेत्र में आता है। उत्तर प्रदेश अलग-अलग क्षेत्र में बंटा हुआ है, जिसमें रोहिलखंड, बुंदेलखंड, अवध और बघेलखंड है। प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र को हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी हिस्से को हम पूर्वांचल के रूप में भी जानते हैं।
क्यों कहा जाता है हीरे का शहर
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बांदा को ही हम हीरे के शहर के रूप में क्यों जानते हैं। आपको बता दें कि प्रदेश के बांदा जिले में गहरी खानों से हीरा निकाला जाता है। खानों में हीरा पत्थर के रूप में प्राप्त होता है, जिसे बाद में हीरे की मदद से काटा जाता है। साथ ही हीरे के माध्यम से ही हीरे की पॉलिशिंग की जाती है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.