उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक GDP वाला जिला कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश की GDP में सबसे अधिक योगदान देने वाले जिले गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ और आगरा हैं। भारत की जीडीपी में उत्तर प्रदेश का 8 फीसदी योगदान है।
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां की जनसंख्या 19 करोड़, 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान समय में यह 24 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है।
वहीं, भारत का यह प्रदेश सबसे अधिक जिलों वाला राज्य भी है, जिनकी कुल संख्या 75 है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की GDP में सबसे अधिक योगदान वाले जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का राजकीय फूल कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश की GDP कितनी है
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश की GDP कितनी है। आपको बता दें कि साल 2020-21 के वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश की जीडीपी 16,45,317 करोड़ थी। वहीं, 2021-22 में यह 19,74, 532 करोड़ हो गई थी। साल 2022-23 में यह करीब 22 लाख करोड़ तक थी। आपको यह भी बता दें कि जब भी राज्यों की बात होती है, तो वहां GDP की जगह GSDP(Gross State Domestic Product) शब्द का प्रयोग किया जाता है।
सबसे अधिक 5 जिले GDP में करते हैं योगदान
उत्तर प्रदेश में कुल 5 जिले सबसे अधिक GDP में योगदान देते हैं। इन पांच जिलों का कुल प्रतिशत 24 है, जबकि शेष 70 जिले 76 प्रतिशत योगदान देते हैं।
GDP में सबसे अधिक योगदान देने वाला जिला
प्रदेश की GDP में सबसे अधिक योगदान देने वाला जिला गौतमबुद्धनगर जिला है, जो कि उत्तर प्रदेश का सबसे आधुनिक जिला माना जाता है। यह प्रदेश में कुल 10 फीसदी का योगदान देता है।
.jpg)
GDP में दूसरा सबसे अधिक योगदान देने वाला जिला
उत्तर प्रदेश की GDP में दूसरा सबसे अधिक योगदान देने वाला जिला प्रदेश की राजधानी लखनऊ है, जिसका कुल योगदान 4 प्रतिशत है।
GDP में तीसरा सबसे अधिक योगदान देने वाला जिला
उत्तर प्रदेश में तीसरे सबसे अधिक योगदान देने वाले जिले की बात करें, तो वह आगरा है, जिसका कुल प्रतिशत 3.5 है। वहीं, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी यहां मौजूद हैं।
GDP में चौथा सबसे अधिक योगदान देने वाला जिला
उत्तर प्रदेश की GDP में चौथा सबसे अधिक योगदान देने वाला जिला प्रयागराज है, जिसका कुल प्रतिशत 3.3 है।
GDP में पांचवा सबसे अधिक योगदान देने वाला जिला
उत्तर प्रदेश की GDP में पांचवा सबसे अधिक योगदान देने वाला जिला मेरठ है, जिसका कुल प्रतिशत 3 है। यह शहर खेल उत्पादों के लिए भी जाना जाता है।
| जिला | राशि | प्रतिशत |
| गौतमबुद्धनगर | 102,909.27 करोड़ | 10 |
| लखनऊ | 44,206.23 करोड़ | 4 |
| आगरा | 40,929.09 करोड़ | 3.5 |
| प्रयागराज | 38,806.26 करोड़ | 3.3 |
| मेरठ | 36,505.91 करोड़ | 3 |
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जिला कौन-सा है, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे संपन्न जिला कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.